जोन 10 के उपयंत्री का 15 दिन का वेतन काटने और एल एंड टी कंपनी पर एक लाख की पैनल्टी लगाने के दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर निगमायुक्त ने इंदौर एप 311 पर दर्ज कराई गई दूषित पानी की समस्या 50 दिन बाद भी दूर नहीं किए जाने पर एक उपयंत्री का 15 दिन का वेतन काटने और एल एंड टी कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों का समयसीमा में निराकरण किया जाए।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सिटी बस सभाकक्ष में जलप्रदाय, सीवरेज विभाग तथा जलापूर्ति के साथ ही सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, स्वच्छ सर्वेक्षण, ग्रीष्मकाल, जल सुनवाई के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में जल आपूर्ति, जल निकासी, सीवरेज व्यवस्था, सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, जल गंगा संवर्धन अभियान तथा मंगलवार को आयोजित जल सुनवाई में प्राप्त शिकायतों की जोनवार जानकारी ली।
इस मौके पर निगमायुक्त ने जलप्रदाय, सीवरेज लाइन, इंदौर 311 एप और सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त दूषित पानी, पानी नहीं आने आदि की लंबित शिकायतों की जोनवार जानकारी ली।
बैठक में निगमायुक्त ने इंदौर 311 एप के माध्यम से दूषित पानी की समस्या के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जोन क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 39 खजराना क्षेत्र की 50 दिन से ज्यादा कि शिकायत की समीक्षा की गई।
इस दौरान प्रभारी उपयंत्री एवं एलएंडटी प्रतिनिधि से शिकायत के संबंध में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता से दूरभाष पर शिकायत के निराकरण के संबंध में एल एंड टी प्रतिनिधि की बैठक में से ही चर्चा कराई।
इस दौरान शिकायतकर्ता द्वारा समस्या का निराकरण नहीं होना बताया। इससे नाराज निगमायुक्त ने प्रभारी उपयंत्री एवं एल एंड टी प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए, प्रभारी उपयंत्री का 15 दिन के वेतन काटने के निर्देश एवं एल एंड टी कंपनी पर 1 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।
डस्टबिन जरूरी
निगमायुक्त ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में गाइड लाइंस के अनुसार किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली वसभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित जोन/वार्ड क्षेत्र में फील्ड में रहकर गाइडलाइन अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही शहर के शासकीय और अशासकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं, शौचालय में प्रकाश, सफाई, पानी की व्यवस्था, प्रत्येक क्लास में डस्टबिन के साथ ही हैंड वॉश, गर्ल्स शौचालय में सेनेटरी वेस्ट के लिए डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।
मोटर जब्त करें
निगमायुक्त ने जल प्रदाय के दौरान मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर कार्रवाई करने के लिए टीम गठित कर जोनवार मोटर जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निगमायुक्त द्वारा शहर के ऐसे प्रमुख मेन रोड, जहां पर पैचवर्क की बहुत आवश्यकता है, ऐसे स्थान पर पैचवर्क करने की निर्देश दिए।
प्रतिदिन शेड्यूल अनुसार पैचवर्क कार्य के दौरान संबंधित उपयंत्री को स्थल पर रहते हुए कार्य करने तथा कार्य की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर ही कार्य करने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!