मासूम अनिका के दर्द ने लांघी राज्य की सीमा, दाहोद से भी मिली मदद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 जैसी अतिगंभीर बीमारी के कारण जीवन और मौत के बीच झूल रही 3 साल की मासूम अनिका शर्मा के दर्द ने राज्य की सीमा लांघ दी है और अब उसकी मदद के लिए अन्य राज्यों के लोग भी आगे आ रहे हैं। गुजरात के दाहोद शहर से उसे मदद प्रदान की गई है। शहर में भी विभिन्न स्थानों पर चल रहे कैंपेन में बेबी अनिका के लिए राशि एकत्र की जा रही है।
इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया कि दाहोद में चामुंडा बस सर्विस के मालिक जीवन भाई और आरिफ भाई बेबी अनिका की दर्दभरी दास्तां सुनकर इंदौर पहुंचे और अपनी ओर से एक लाख 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की। पिछले दिनों से मिल रही मदद में ये बड़ी राशि है।
उन्होंने बताया कि अनिका शर्मा के लिए जनसहयोग से राशि जुटाने की मुहिम के 27वें दिन कल बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा पर कैंपेन चलाया गया। पांडे ने बताया कि बेबी के लिए 9 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है। इस राशि से अमेरिका से इंजेक्शन बुलवाया जाएगा जो बेबी को लगेगा जिससे उसकी जान बच सकेगी।
इस मौके पर उनके साथ दीपक सोनी, आशीष जोशी, मोनू सारिका शर्मा, नीतेश ठाकुर मौजूद रहे। इसी तरह, नरसिंह वाटिका स्थित स्नेजी स्कूल के वार्षिक समारोह में स्कूल प्रबंधन की ओर से सहायता राशि अनिका शर्मा के लिए प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश मेहता ने चेक दिया। मुकेश पांडे, पार्षद पराग कौशल, गोविंद पवार, सुरेंद्र बाजपेयी व टीम अनिका बेबी के सदस्य उपस्थित थे।
बेबी के लिए भजन संध्या का आयोजन
समाजसेवी रोहित यादव ने बेबी अनिका शर्मा के लिए रुक्मणी गार्डन में भजन संध्या आयोजित की गई। हिंदरक्षक संगठन के अध्यक्ष भाजपा नेता एकलव्य गौड़ भी मौजूद रहे। उन्होंने बालिका की मदद के लिए हर संभव सहायता का वादा किया। राजमोहला स्थित खालसा काॅलेज में लंगर के अवसर पर सहायता शिविर लगाया गया। यहां सिख समाज ने अनिका शर्मा की मदद के लिए राशि जुटाई गई।
इन नंबरों पर दे सकते हैं मदद
बेबी अनिका की मदद के लिए राशि इन नंबरों पर प्रदान की जा सकती है। अनीश पांडे को 8319931567, प्रवीण शर्मा (अनिका के पिता) 98935 23017 और सरिता शर्मा (अनिका की माता) 6263764231 से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

मोक्षदायिनी नदी की शुद्धि के लिए संतों ने उठाया बीड़ा:श्रद्धालुओं से नदी में दीपक नहीं प्रवाहित करने की अपील

बेरहम बेटे ने पिता और बहन को उतारा मौत के घाट:नाले से मिला पिता का शव तो तालाबंद कमरे में बेटी की लाश

सवाल है कि इंदौर शिखर से लुढ़का क्यों?

पीएम स्वनिधि योजना में प्रदेश देश में अव्वल:इतने लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को मिला योजना का लाभ

चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली से चर्चा में आए बिल्डर:अब ऑफिस पर चली गोलियां; पहले भी मिली थी धमकी

मिलियन-प्लस शहरों की श्रेणी में रहा अव्वल:पीएम स्वनिधि में देश में नंबर-1

गैस विस्फोट ने युवती की जिंदगी पर छोड़े गहरे जख्म:अब हाई कोर्ट के आदेश पर होगी दिव्यांगता की जांच; रिपोर्ट के आधार पर उठेगा मुआवजे का मुद्दा, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया था अहमदाबाद

सरकारी स्कूल में तीसरी की छात्रा पर गिरी दीवार:कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:सप्ताहभर में हुआ यह हाल; डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली से सराफा बाजार पर दबाव

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:100 केस दर्ज; 80 आरोपी गिरफ्तार, ये लोग भी जांच के घेरे में

सरकारी वेतन के बाद भी रिश्वत की भूख!:दूसरी किस्त लेते ही लोकायुक्त के शिकंजे में पटवारी

सत्ता की चमक फीकी:राजस्थान के नतीजों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए खतरे की घंटी

3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़ और हंगामा:चार पर FIR; इस वजह से भड़के लोग, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

शहर के बैंक खाते से राजस्थान में साइबर ठगी:क्राइम ब्रांच ने किया अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा; खाताधारक सहित अन्य पर एफआईआर, लेन-देन और असली संचालक की तलाश

अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप:फर्नीचर दुकान के पास थी पटाखों की दुकान; दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

ठेले जब्ती के विरोध में प्रदर्शन:समर्थन में पहुंची नेता प्रतिपक्ष; रोजगार छिनने का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे संचालक, भारी पुलिस बल तैनात

भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन:राहुल की शतकीय पारी; मायूस हो गए शुभमन गिल

वीडियो देखिये, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में गूंजी नन्हे चीतों की किलकारी:मुख्यमंत्री बोले-यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात

विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री ने की सौजन्य भेंट:संवैधानिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के बीच आपसी समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण बातचीत

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:पत्रकार सहित दो की मौत; टक्कर के बाद सड़क पर गिरे थे दोनों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!