इस शहर में केमिकल युक्त गंदा पानी नाले में छोड़ रहे उद्योग: अधिकारियों के साथ मंत्री पहुंचे निरीक्षण करने; सख्त कार्रवाई के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर तहसील के ग्राम कुमेडी और भांग्या क्षेत्र में उद्योगों द्वारा केमिकल युक्त बदबूदार काला पानी खेतों और खाली जमीन तथा नालों में छोड़ने का मामला संज्ञान में आया है।
अधिकारियों के साथ निरीक्षण
इसके बाद जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने जिला प्रशासन, नगर निगम और पदूषण विभाग विभाग के अधिकारियों के साथ नाले में मिल रहे दूषित पानी के स्थल का मौका निरीक्षण किया।
उद्योगों को दें हिदायत
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों और जिला एवं निगम प्रशासन को निर्देश दिये कि नाले में केमिकलयुक्त बदबूदार काला पानी छोड़ने वाले उद्योगों को हिदायत देते हुए पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाये।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर निधि वर्मा और अपर आयुक्त नगर पालिक निगम प्रखर सिंह एवं वरिष्ठ पार्षद राजेन्द्र राठौर से मंत्री ने चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे उद्योगों पर जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करें।
उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें
एक ही स्थान पर पानी जमा न हो तथा जल स्त्रोतों के आसपास पानी भराव न हो, इसकी निकासी के निराकरण करने के निर्देश दिये। तुलसी सिलावट ने साथ ही कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर दण्डित करें।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!