खबर
Top News

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा: रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 6:40 pm
शेयर करें:
जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जयपुर के मानसरोवर थाने में इंदौर के महू निवासी सचिन सिंह सिसोदिया की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मारपीट, जबरन कार में बैठाने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 140(2) और 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी है। एफआईआर 14 सितंबर 2026 को दर्ज हुई।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सचिन 12 सितंबर को जयपुर के मानसरोवर स्थित टी मैक्स कैफे, हंस मार्ग, मोहन नगर में मौजूद था। इसी दौरान रोहित पुत्र बिजेंद्र निवासी गांव ताजपुर, जिला सोनीपत और अरुण पुत्र अशोक निवासी गांव शाहपुर कथित तौर पर एक वाहन लेकर वहां पहुंचे।

आरोप है कि दोनों ने सचिन को जबरदस्ती उसकी कार में बैठा लिया और उससे रुपये की मांग करने लगे। सचिन का आरोप है कि उसने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे करीब एक बजे उसकी कार में बैठाकर मानसरोवर स्थित 51 माइल स्टोन जीटी रोड की ओर ले जाया गया।

जब तक रुपये नहीं मिलेंगे छोड़ेंगे नहीं... शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उससे कहा कि जब तक रुपये नहीं मिलेंगे उसे नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान उसके भाई से जुड़ी पुरानी बात का हवाला देते हुए कथित तौर पर धमकी भी दी गई। शिकायत के अनुसार सचिन ने घटना की जानकारी पुलिस को देने की बात कही तो आरोपी और आक्रामक हो गए।

उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और कहा कि यदि रुपए नहीं दिए तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मामले में सचिन ने मानसरोवर थाने पहुंचकर शिकायत दी। एफआईआर में सचिन ने यह भी बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने भाई को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दस्तावेज के मुताबिक मामले की जांच एएसआई विक्रम सिंह कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

less than a minute ago
राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे
Top News

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

10 minutes ago
धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित
Top News

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

15 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

17 minutes ago
रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे
Top News

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

19 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

26 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

about 1 hour ago
नशे के अड्डे पर छापा
Top News

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी
Top News

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

about 1 hour ago
सनसनीखेज वारदात
Top News

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश
Top News

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

about 2 hours ago
आरएसएस प्रमुख बोले
Top News

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

about 3 hours ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 3 hours ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

about 3 hours ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!