त्योहारों पर पुलिस सुरक्षा कवच में इंदौर: ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी व हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट है। शहर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अफसरों की हाईलेवल बैठक लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कल पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह सहित सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के चारों जोन में ड्रोन कंट्रोल रूम यूनिट स्थापित किए जाएंगे।
ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। पुलिस बल को बलवा ड्रिल सामग्री और आवश्यक संसाधनों से लैस रखा जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष पिकेट्स और सतत पेट्रोलिंग की जाएगी।
वहीं पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा है कि होलिका दहन केवल परंपरागत और गैर-विवादित स्थलों पर ही हो। मार्ग और यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। होटल, गार्डन और रिसोर्ट में होने वाले होली आयोजनों की अनुमति की जांच की जाएगी।
आयोजकों को सीसीटीवी, पार्किंग, वॉलंटियर्स और प्रतिभागियों की आईडी चेकिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी। डीजे निर्धारित समय और ध्वनि सीमा के भीतर ही संचालित होंगे। डेसिबल मीटर डिस्प्ले अनिवार्य रहेगा।
थाने में ‘टू-आईसी’ है या नहीं?
इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शहर के सभी थाना प्रभारियों और एडीसीपी के साथ बैठक में सीपी का रुख सख्त नजर आया। उन्होंने साफ कहा—फरियादियों को यह कहकर वापस न भेजें कि ‘टीआई साहब नहीं हैं’। हर थाने में टू-आईसी की मौजूदगी और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
बैठक के दौरान कुछ थाना प्रभारियों से सीपी ने सीधे थाने पर कॉल लगवाकर व्यवस्था की हकीकत जानी। जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी से सुरक्षा व्यवस्था का प्रेजेंटेशन मांगा गया। गैर मार्गों पर लगाए जाने वाले बल और सुरक्षा इंतजाम पर सीपी ने असंतोष जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव को बैरिकेडिंग व्यवस्था को लेकर फटकार लगी, जबकि बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर को मोहल्ला समितियों में बच्चों को नकद इनाम नहीं देने की नसीहत दी। सीपी ने कहा कि नकद राशि का दुरुपयोग हो सकता है।बैठक में कमजोर प्रदर्शन वाले एक एसीपी पर भी नाराजगी जताई गई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और हर अधिकारी को जवाबदेह रहना होगा।
संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!