मध्य भारत का सबसे आधुनिक स्पोर्ट्स हब बना इंदौर: डेली कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय खेल क्रांति ओलंपियनों ने किया विश्वस्तरीय सुविधाओं का आगाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

अब स्कूल परिसर में ही मिलेंगी ओलंपिक स्तर की सुविधाएं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डेली कॉलेज ने अपने 155 वर्षों के गौरवशाली सफर को आधुनिकता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स फैसिलिटीज का लोकार्पण किया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय खेल जगत के दिग्गज ओलंपियनों की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा को दोगुना कर दिया।
इन विश्वस्तरीय सुविधाओं के शुरू होने से न केवल डेली कॉलेज बल्कि पूरे इंदौर और मध्य भारत के खेल परिदृश्य में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अब वैश्विक मानकों पर ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा।
संस्थान के विजन और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन विक्रम सिंह पुआर ने स्पष्ट किया कि इन सुविधाओं का विकास केवल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार नहीं, बल्कि संस्थान की उस 155 साल पुरानी विरासत को समय के साथ और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बोर्ड की प्राथमिकता हमेशा से विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल दोनों ही मोर्चों पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। यह निवेश आने वाली पीढ़ियों के समग्र विकास की नींव रखने जैसा है।
खेल सुविधाओं के तकनीकी पक्ष और उनकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी देते हुए बोर्ड के सदस्यों ने बताया कि खेल मैदानों का उन्नयन पूरी तरह से वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर किया गया है। बोर्ड सदस्य धीरज लुल्ला ने प्रतिष्ठित फैंशॉ हॉकी ग्राउंड के बारे में बताया कि अब यह मैदान 13 मिमी हाई-परफॉर्मेंस सिंथेटिक टर्फ और 15 मिमी शॉक पैड से लैस है।
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) के मानकों के अनुरूप तैयार यह सतह खिलाड़ियों के जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है और बॉल की गति को सटीकता प्रदान करती है। इसी तरह बास्केटबॉल की सुविधाओं पर चर्चा करते हुए बोर्ड सदस्य मोनू भाटिया ने बताया कि परिसर के सभी सात बास्केटबॉल कोर्ट को अत्याधुनिक कोनीपुर 2S सिस्टम से अपग्रेड किया गया है।
FIBA और IAAF द्वारा प्रमाणित यह सतह बेहतर ग्रिप और शॉक एब्जॉर्प्शन सुनिश्चित करती है, जिससे खिलाड़ियों को चोट का खतरा कम होता है और प्रदर्शन में सुधार आता है। एथलेटिक्स के क्षेत्र में भी संस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके बारे में बोर्ड सदस्य प्रियव्रत सिंह ने बताया कि नया वर्ल्ड एथलेटिक्स क्लास-II सर्टिफाइड फुल PUR सिस्टम ट्रैक अंतरराष्ट्रीय स्तर की दौड़ और प्रशिक्षण के लिए तैयार है, जो बिल्कुल वैसा ही अनुभव प्रदान करेगा जैसा किसी ओलंपिक स्टेडियम में मिलता है।
संबंधित समाचार

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!