भारतीय क्रिकेटर के पिता का निधन: टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; अर्थी को दिया कंधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अलीगढ़।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे और फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से पीड़ित थे। कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
टी-20 वर्ल्ड कप के बीच घर पहुंचे रिंकू सिंह
निधन के बाद पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया। पिता की हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप के बीच चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। उन्होंने पिता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़े बेटे सोनू ने मुखाग्नि दी।
प्रैक्टिस सेशन भी छोड़ना पड़ा
इससे पहले मंगलवार को पिता की तबीयत बिगड़ने पर रिंकू टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे, जिस कारण उन्हें टी-20 विश्व कप का प्रैक्टिस सेशन भी छोड़ना पड़ा। 25 फरवरी को वे दोबारा चेन्नई लौटकर टीम से जुड़ गए थे।
हालांकि 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मुकाबले में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग करते नजर आए।
दिग्गज खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया
पिता के निधन पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रिंकू सिंह के पिता के निधन पर संवेदना जताई।
रिंकू की मंगेतर थी परिवार के साथ
रिंकू की मंगेतर और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया पिछले कई दिनों से रिंकू के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद भी रात में परिवार से मिलने गए थे और लौटते समय रास्ते में निधन की सूचना मिली।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!