खबर
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला: स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 6:48 pm
शेयर करें:
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 मुकाबला खेला जाना है।

मैच की तारीख नजदीक आते ही स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

अंतिम रूप देना शुरू
मैदान पर पिच को मुकाबले के लिए तैयार करने का काम शुरू हो चुका है, वहीं पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने होलकर स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

स्टेडियम के अंदर और बाहरी हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

मैच के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और वीआईपी की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जा रही है।

भीड़ को नियंत्रित करने के साथ स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पिच और आउटफील्ड तैयार करने में जुटा ग्राउंड स्टाफ
सुरक्षा इंतजामों के साथ मैदान को भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार किया जा रहा है। होलकर स्टेडियम में पिच तैयार करने का काम शुरू हो गया है।

ग्राउंड स्टाफ पिच के साथ आउटफील्ड की भी लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि मैच के दिन खिलाड़ियों को बेहतर और सुरक्षित परिस्थितियां मिल सकें।

11 अक्टूबर तक मैदान से जुड़े बाकी काम भी चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

क्रिकेट फैंस में बढ़ा उत्साह
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।

मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है।

दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस के सामने सुरक्षा के साथ यातायात और पार्किंग व्यवस्था को संभालने की भी चुनौती रहेगी।

मैदान पर पिच तैयार हो रही है, सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है और क्रिकेट फैंस 11 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं।

इंदौर एक बार फिर बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार नजर आ रहा है।

संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 2 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 2 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 2 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 2 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 2 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 2 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 2 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 2 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 3 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 3 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 3 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 3 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 3 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 3 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 3 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 3 hours ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!