भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन: ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

सर्वसम्मति से घोषणा पत्र जारी, आतंकवाद पर चोट, पहलगाम हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
आतंकवाद पर सीधा आघात, दुनिया की महाशक्तियां आईं भारत के साथ, वर्ल्ड लीडर्स के साथ पीएम मोदी की रणनीति बैठक
दक्षिण अफ्रीका, मिस्र सहित आज सात देशों के राष्ट्र प्रमुखों के साथ होगी मोदी की द्विपक्षीय वार्ता
भारत मंे जुटे ब्रिक्स के साझेदार, तेज विकास का प्लान तैयार, पहला दिन भारत की कूटनीतिक जीत के नाम रहा
नई दिल्ली घोषणा पत्र जारी हुआ भारत की बड़ी जीत, पहलगाम आतंकी हमले की सभी देशों ने की कड़ी निंदा
भारत के आह्वान पर ब्रिक्स देश आने वाले 20 बरस के लिए बनाएंगे डेवलपमेंट व व्यापार का प्लान, अगली बार चीन मेजबान
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हिंदुस्तान की सरजमीं से दुनिया ने एक नया सीन यानी दृश्य देखा और वह है भारत, रूस व चीन की आपसी जुगलबंदी। टैरिफ के जरिए दुनियाभर में चल रही अमेरिकी दादागीरी व मध्य पूर्व में चल रही जंग के बीच ‘भारत मंडपम' के मंडप के नीचे दुनिया के दिग्गज नेता एकजुट हुए
। 11 सदस्य देश, 10 साझेदार देश के मुखियाओं की मौजूदगी ने दुनियाभर में भारत की कूटनीतिक ताकत का मुजाहिरा देखा। भारत की धरा पर बिछी इस वैश्विक जाजम पर वे देश भी बड़ी शान से शामिल हुए, जो परस्पर एक दूजे से लड़ रहे हैं या विरोधी हैं। भारत की इस पहल ने दुनिया के लिए एक नया ‘वर्ल्ड ऑर्डर' भी तैयार कर दिया है। ब्रिक्स देशों के इस 18वें सम्मेलन में भारत को आतंकवाद के मुद्दे पर सभी देशों का समर्थन मिला। न सिर्फ आतंक पर साथ मिला, बल्कि पाकिस्तान की कायराना हरकत ‘पहलगाम हमले' की निंदा भी हुई।
ये निंदा सर्वसम्मति से जारी ‘दिल्ली घोषणापत्र' में शामिल भी हुई। पहले रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन व बाद में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात ने दुनिया में हलचल भी बढ़ा दी है। ये द्विपक्षीय मुलाकात ब्रिक्स सम्मेलन से हटकर हुई थी और इसी कारण पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक हलचल तेज हो गई।
दिल्ली में मोदी व जिनपिंग ने हाथ क्या मिलाया, पड़ोस में मुनीर घबरा गया। आज इस वैश्विक महाआयोजन का अंतिम दिन है। आज भी देश के प्रधानमंत्री सात देशों के राष्ट्रपतियों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की शुरुआत में सभी देशों के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता आम लोगों और मानवता को सबसे पहले रखने की सोच पर आधारित है। पीएम मोदी ने नए विचारों, आपसी सहयोग और टिकाऊ विकास को भारत की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।
उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में ब्रिक्स ने दुनिया के मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब अगले 20 सालों के लिए नए और बड़े लक्ष्य तय करने होंगे। पीएम मोदी ने ब्रिक्स के काम में निरंतरता बनाए रखने और फैसलों को लागू करने की निगरानी के लिए नई व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव भी रखा, साथ ही उन्होंने दुनिया की मौजूदा व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।
सात साल के बाद भारत आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस बैठक को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों नेताओं ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक हित और पारस्परिक संवेदनशीलता के आधार पर सहयोग आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर जिनपिंग के साथ की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमने भारत-चीन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की, साथ ही हमने चीनी पक्ष को अगले वर्ष शुरू होने वाली चीन की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घोषणा की कि अगले साल चीन ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
हम किसी के विरोध में नहीं, सबके साथ: प्रधानमंत्री
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 का औपचारिक आगाज शनिवार, 12 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। बदलती दुनिया के बीच हो रहे इस सम्मेलन पर अमेरिका से लेकर यूरोप तक की नजर है। भारत इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की शुरुआत में दुनिया को साफ संदेश दिया कि ब्रिक्स की सबसे बड़ी प्राथमिकता आम लोग और मानवता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता आम लोगों और मानवता को सबसे पहले रखने की सोच पर आधारित है। उन्होंने कहा कि संगठन का काम सिर्फ सरकारों और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका फायदा सामान्य लोगों तक भी पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत आज किसी के विरोध में नहीं है वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करता है।
आज 7 देशों के राष्ट्रपति से मिलेंगे प्रधानमंत्री, ग्रुप फोटो हुआ, ओपन सेशन शुरू
शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 देशों के प्रमुखों और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इनमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदाइशिमिये व नाइजीरिया के राष्ट्र प्रमुख से मुलाकात शामिल है।
सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह सभी वैश्विक नेताओं का आगमन हुआ और फैमिली फोटो खींची गई। इसके बाद मुख्य ओपन सेशन आयोजित किया गया, जिसका विषय वैश्विक विकास, नवाचार और स्थिरता पर आधारित है।
संबंधित समाचार

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!