किस प्रदेश में उड़द पर इतने रुपये बोनस: मुख्यमंत्री ने क्या बात कही; कौन सा लोकपर्व अब राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मालवा अंचल के जनजातीय क्षेत्रों में मनाए जाने वाले भगौरिया लोकपर्व को अब राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
कृषि कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जनजातीय बहुल जिलों बड़वानी, धार और झाबुआ में कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। यह बैठक भगौरिया पर्व के दौरान होगी।
किसानों के हित में कैबिनेट की मंजूरी
सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में की गई घोषणाओं को कैबिनेट से मंजूरी दिला ली है। इसके तहत उड़द के उपार्जन पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा।
सरसों उत्पादन को 71 लाख टन मानते हुए भावांतर योजना के तहत भुगतान किया जाएगा। सरकार के अनुमान के अनुसार सरसों उत्पादन में 28% की वृद्धि होगी।
विधानसभा में उठे जमीन बंदोबस्त के मुद्दे
कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी ने खरगोन जिले के भीकनगांव, झिरन्या और महेश्वर क्षेत्र में जमीन बंदोबस्त न होने की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में गड़बड़ी से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने भी इस मुद्दे का समर्थन किया। इसके जवाब में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि गड़बड़ी होने पर कलेक्टर या तहसीलदार को आवेदन देकर सुधार कराया जा सकता है।
विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा
प्रश्नकाल, शून्यकाल, याचिकाओं की प्रस्तुति और पत्र पटल पर रखने के बाद विधानसभा में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए करीब पौने आठ घंटे का समय निर्धारित किया गया।
प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: नगरीय विकास और आवास विभाग पर सोमवार को चर्चा नहीं हो सकी थी, इसे सबसे पहले रखा गया।
इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग पर चर्चा हुई।
लोक परिसंपत्ति विभाग और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की अनुदान मांगों पर विधायक अपनी राय रखेंगे।
लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और परिवहन विभाग, उच्च शिक्षा, आयुष और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग पर भी चर्चा की जाएगी।
लाड़ली बहना योजना को लेकर हंगामा
सत्र में लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन को लेकर भी जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सवाल उठाया कि पात्र नई बहनों का पंजीयन कब शुरू होगा, इस पर सरकार स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही।
इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया और कहा कि मंत्री सही जवाब दे रहे हैं, लेकिन पहले यह बताया जाए कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी बहनों से क्या कह रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!