किस कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला: कितने की मौत; कितने लोग हुए घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्य प्रदेश के धार जिले के डेहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिगरी बयड़ी में शनिवार को आयोजित एक मृत्यु भोज कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम झिगरी बयड़ी में एक परिवार द्वारा परंपरानुसार मृत्यु भोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए थे।
भोजन के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा। हमले से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
हमले में हुसैन पिता गुलाब, निवासी गातला, की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 20 से अधिक लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार डेहरी में किया गया।
प्रशासन और स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

कमर में छिपाकर घूम रहा था देसी पिस्टल:पुलिस ने बाजार में चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा

फर्जी एनओसी मामले में बड़ा खुलासा:गैस एजेंसी के लिए कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने वाला तत्कालीन कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार

बैंक मकान सील करने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा:किसान कांग्रेस नेता के घर मिला लाखों की शराब का स्टॉक

किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार:बढ़ाई मूंग खरीदी की सीमा; दो दिन बाद खत्म हुआ धरना

गुरु भक्ति का महासंगम:न होटल न रेस्टोरेंट; फिर भी 10 लाख श्रद्धालुओं के लिए 'छप्पन भोग', हर सेवा निशुल्क

फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल:हार के बाद विजेता टीम पर हमला; लाठी-डंडों और पत्थरों से तीन खिलाड़ी घायल

पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...:बालक यहां सुरक्षित मिला; परिजन की तलाश हुई पूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:68.5 किलो संदिग्ध घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा':पुलिसकर्मी पर युवक से वसूली का गंभीर आरोप

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!