किस चर्चित फायरिंग केस में इतने आरोपी गिरफ्तार: अब तक इतने लोग पुलिस की गिरफ्त में; पांच राउंड गोलियां चली थीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर 31 जनवरी की रात हुई फायरिंग मामले में हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा की बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की। अब चारों आरोपियों को मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है।
एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने घटना के बाद किया था संपर्क
हरियाणा एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने घटना के बाद उनसे संपर्क किया था। इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन के तहत ऋतिक यादव, दीपक, सनी और सोनू को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
मुख्य शूटर दीपक था
दीपक मुख्य शूटर था और वह विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था। दीपक ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई, जबकि उसके साथी सनी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की। ऋतिक ने उनके छिपने में मदद की। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109, मप्र लोक अपराध अधिनियम की धारा 37(1), 37(2), 3 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है।
पहले की गिरफ्तारी
मुंबई पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा गैरेज मैकेनिक था और हथियारों की सप्लाई करता था।
घटना का विवरण
31 जनवरी की रात करीब 12.45 बजे जुहू स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें से एक गोली जिम के शीशे से टकराई।
लॉरेंस गैंग का दावा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर, आरजू, हरि बॉक्सर और हरमन संधू ने धमकी देते हुए कहा कि अगर रोकने की कोशिश की गई तो और गंभीर हमला होगा।
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को धमकी
10 फरवरी को रणवीर सिंह को वॉट्सएप वॉइस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। उसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
साथ ही, 14 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक ऑडियो क्लिप के जरिए फिर धमकी दी गई, जिसमें हरि बॉक्सर को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया गया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच पूरी तरह जारी है और शक है कि देशभर में कई और लोगों को भी ऐसी धमकियां दी गई हों।
संबंधित समाचार

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!