किस शहर में विमानन कंपनी की लापरवाही का आलम: रात भर परेशान होते रहे यात्री; कुर्सियों पर रात बिताने को मजबूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विमानन कंपनी एयर इंडिया की जबर्दस्त अव्यवस्था और लापरवाही का खामियाजा शहर के एक दंपति को भुगतना पड़ा।
बार-बार फ्लाइट रिशेड्यूलिंग
केरल दौरे के बाद कोच्चि से वापस इंदौर लौट रहे दंपती की यात्रा एयरलाइन की बार-बार फ्लाइट रिशेड्यूलिंग के कारण लगभग 16 घंटे से ज्यादा लेट हुई।
कुर्सियों पर बिताई रात
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों को एयरपोर्ट की कुर्सियों पर रात गुजारना पड़ी। शाम के बजाय दोनों आज सुबह पुणे होते हुए इंदौर पहुंचे।
घटना इनके साथ हुई
खातीवाला टैंक निवासी आईटी प्रोफेशनल योगेश वाधवानी अपनी पत्नी खुशबू के साथ 7 दिनों के केरल घूमने गए थे।
दिल्ली से इंदौर की फ्लाइट बुक थी
वापसी में एयर इंडिया की कोच्चि से दिल्ली और दिल्ली से इंदौर की फ्लाइट बुक की थी।
कोच्चि से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर 4:30 बजे दिल्ली पहुंचना थी और दिल्ली से 6:50 बजे इंदौर की फ्लाइट थी।
बार-बार बदला शेड्यूल
योगेश के अनुसार कोच्चि से ही फ्लाइट को कई बार रिशेड्यूल किया गया। पहले इसे 4:30 बजे जाना बताया गया, फिर 5:30 बजे, आखिरकार यह 5:42 बजे रवाना हुई और रात 8:21 बजे दिल्ली पहुंची।
पुणे जाने को कहा
इस देरी के कारण दिल्ली–इंदौर की फ्लाइट पहले ही रवाना हो चुकी थी। उन्हें दिल्ली से इंदौर की इंडिगो में शिफ्ट किया जाना था, जिससे वे रात को ही इंदौर पहुंच सकते थे, इसके बजाय कंपनी ने उन्हें पुणे जाने को कहा।
किसी का जवाब नहीं
इस मामले में एयर इंडिया के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई पर किसी ने जवाब नहीं दिया है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!