किस शहर में शॉपिंग मॉल की पार्किंग बन गई रेसिंग ट्रैक: टू-व्हीलर की लाइटों में फिल्मी स्टाइल हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात टीआई मॉल की पार्किंग उस वक्त फिल्मी सीन में बदल गई, जब कुछ युवक-युवतियों ने सार्वजनिक स्थान को रेसिंग ट्रैक बना डाला।
मानो कोई स्टंट शो चल रहा
तेज आवाज में डीजे, टू-व्हीलरों की फर्राटेदार रफ्तार, एक-एक कर जलती बाइक की लाइटें और शोर सब कुछ ऐसा था मानो कोई स्टंट शो चल रहा हो।
यह धमाल” ज्यादा देर नहीं चला और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर दी।
पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाने को सूचना मिली थी कि टीआई मॉल की पार्किंग में कुछ युवक-युवतियां डीजे बजा रहे हैं और बाइक से हंगामा कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही तुकोगंज पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाई जा रही थी
युवक अपनी टू-व्हीलर की हेडलाइटें जलाकर एक-दूसरे के चारों ओर घूम रहे थे, तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाई जा रही थी और पार्किंग को बाकायदा रेसिंग ट्रैक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।
किसी बड़े हादसे की आशंका भी
पुलिस ने बताया कि तेज म्यूजिक के साथ बाइक रेसिंग और स्टंट जैसी हरकतों से न सिर्फ शांति भंग हो रही थी, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। मॉल में मौजूद अन्य लोग भी इस हंगामे से परेशान हो चुके थे।
कॉलेज के छात्र-छात्रा हैं
पुलिस ने मौके से एरा जैन निवासी सिलिकॉन सिटी, वंश ओझा निवासी सिलिकॉन सिटी, हनान सैयद निवासी सत्कार बॉयज हॉस्टल, राहुल मेहरा निवासी रामकृष्ण कॉलोनी और कृष्ण पाल सिंह को पकड़ा।
शांति भंग करने का प्रकरण
सभी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और अव्यवस्था फैलाने को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया। जिन पर कार्रवाई हुई है वह सब कॉलेज के छात्र-छात्राएं बताई जा रहे हैं।
पुलिस ने युवकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मॉल की पार्किंग कोई स्टंट एरिया या रेसिंग ट्रैक नहीं है। इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानूनन अपराध हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं।
पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस तरह की गतिविधियां दोबारा सामने आईं, तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!