किस विधान सभा में 'घंटे' की गूंज: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बना असहज माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह हलचल रही। एक ओर राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने इंदौर के भागीरथपुरा प्रकरण को लेकर हंगामा किया, वहीं दूसरी ओर विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में “घंटे” शब्द के उल्लेख से कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई।
विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक
कार्यसूची पर चर्चा के लिए यह बैठक विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, मंत्रिपरिषद के सदस्य, कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य, प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
हेमंत कटारे ने दिया ऐसा सुझाव
बैठक के दौरान अध्यक्ष राज्यपाल के अभिभाषण और अन्य विषयों पर चर्चा के लिए निर्धारित समय (घंटों) की जानकारी दे रहे थे। इसी बीच उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने हल्के अंदाज में सुझाव दिया कि “घंटे” शब्द के स्थान पर कोई अन्य शब्द इस्तेमाल किया जाए। उनके इस टिप्पणी के बाद बैठक में कुछ क्षणों के लिए असहजता का माहौल बन गया।
इसलिये बनी असहज स्थिति
दरअसल, हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों मामले के दौरान एक मीडिया कर्मी से बातचीत के दौरान संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा “घंटा” शब्द के प्रयोग पर विवाद खड़ा हो गया था। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विभिन्न चैनलों पर चर्चा का विषय बना था। बाद में विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बयान को लेकर खेद भी जताया था।
नरेंद्र तोमर ने किया स्पष्ट
बैठक में स्थिति को संभालते हुए अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया कि “घंटा” शब्द का प्रयोग विभिन्न संदर्भों में किया जाता है और इसे अनावश्यक रूप से विवादित नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!