शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: 26 अगस्त को रहेगा पानी का संकट; 24 घंटे का शटडाउन, इन इलाकों में असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बुधवार 26 अगस्त को कई इलाकों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। नगर निगम बिलावली घाटी में 1200 एमएम की मुख्य पाइपलाइन के लीकेज को सुधारने के लिए मंगलवार को 24 घंटे का शटडाउन लेगा।
पानी की सप्लाई होगी प्रभावित
इसके कारण शहर की 20 पानी की टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाएंगी और अगले दिन इनसे जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। नगर निगम ने शटडाउन के दौरान पाइपलाइन से जुड़े अन्य जरूरी काम भी पूरे करने की तैयारी की है।
अधिकारियों के मुताबिक, एक ही शटडाउन में ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने का उद्देश्य है, ताकि भविष्य में अलग-अलग कामों के लिए दोबारा पानी बंद न करना पड़े।
इन जगहों पर भी होंगे काम
बिलावली घाटी की 1200 एमएम मुख्य पाइपलाइन का लीकेज सुधारने के साथ राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे पुरानी पाइपलाइन के लीकेज की मरम्मत और इंटर कनेक्शन किया जाएगा। इसके अलावा महूनाका क्षेत्र में 250 एमएम का खराब वॉल्व भी बदला जाएगा। इससे जोन-12 में सीधा जलप्रदाय भी प्रभावित रहेगा।
टैंकर से होगी वैकल्पिक व्यवस्था
शटडाउन के कारण 20 टंकियां पूरी तरह नहीं भर पाने से 26 अगस्त को कई क्षेत्रों में पानी कम दबाव से आ सकता है या सप्लाई के समय में बदलाव हो सकता है। नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार टैंकरों से वैकल्पिक जलप्रदाय की व्यवस्था करने की बात कही है।
इन इलाकों में प्रभावित रहेगा जलप्रदाय
अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा, नरवल अगरबत्ती, कुशवाह मोहल्ला, टीगरिया, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, भक्त प्रह्लाद नगर, एमओजी लाइन, जय हिंद नगर .
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!