अवैध पार्किंग बनी नशेड़ियों का अड्डा: लक्ष्मी नगर स्टेशन रोड पर दिनभर गाड़ियों की आड़ में चलती है शराबखोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्टेशन रोड पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सड़क अब आवागमन का रास्ता कम और अवैध पार्किंग व नशेड़ियों का अड्डा ज्यादा नजर आने लगी है। दिनभर खड़े लोडिंग वाहनों की आड़ में शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों से रहवासी परेशान हैं।
रहवासियों के मुताबिक विधायक गोलू शुक्ला के घर के आगे से गुजरने वाली इस मुख्य सड़क पर अज्ञात लोगों ने लोडिंग वाहनों की स्थायी पार्किंग बना ली है। बड़े-बड़े वाहन घंटों खड़े रहने से रास्ता संकरा हो गया है। दोपहिया और पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।
ब्लाइंड स्पॉट के कारण दुर्घटना का खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक वाहन निकलने या ब्लाइंड स्पॉट के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। आरोप है कि वाहन चालक यहीं बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं। गाड़ियों की आड़ में नशेड़ी जमावड़ा लगाते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है।
कई बार अभद्र व्यवहार और छींटाकशी की घटनाएं भी सामने आई हैं। रहवासियों ने इन हरकतों के वीडियो भी बनाए हैं। सड़क किनारे स्थित मंदिर के पास नशेड़ी सार्वजनिक रूप से लघुशंका करते नजर आते हैं।
इससे भक्तों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। रहवासियों ने प्रशासन और पुलिस से अवैध पार्किंग हटाने, नियमित गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फिर से सुरक्षित माहौल बन सके।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!