अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का खुलासा: दो सोनोग्राफी सेंटरों पर कार्रवाई; तीन के खिलाफ FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण और गर्भपात से जुड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में मालवीय चौक स्थित आरके डिजिटल सोनोग्राफी सेंटर के संचालक डॉ. आर.के. अग्रवाल, आधारताल स्थित सरल सोनोग्राफी सेंटर के संचालक डॉ. सतीष अग्रवाल और एक नर्स खुशी के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
एक माह तक निगरानी, फिर किया स्टिंग ऑपरेशन
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद करीब एक महीने तक दोनों सोनोग्राफी सेंटरों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके बाद योजना के तहत दो महिला पुलिस आरक्षकों को गर्भवती महिला बनाकर जांच के लिए भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कथित तौर पर 15 हजार रुपए लेकर भ्रूण का लिंग बताने की बात कही गई। साथ ही, यदि गर्भ में कन्या होने की पुष्टि होती तो अलग से राशि लेकर गर्भपात की व्यवस्था कराने की भी बात सामने आई।
दो सेंटरों पर एक साथ छापेमारी
महिला आरक्षकों से मिली जानकारी के आधार पर एएसपी अनु बेनीवाल और आयुष जाखड़ के नेतृत्व में सोमवार रात दोनों सोनोग्राफी सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान रजिस्टर, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए गए।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि यह नेटवर्क केवल जबलपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि कटनी, मंडला, नरसिंहपुर और सिवनी समेत आसपास के कई जिलों तक सक्रिय हो सकता है। पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है।
मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य
जांच के दौरान पुलिस ने आरके डिजिटल सोनोग्राफी सेंटर के संचालक का मोबाइल फोन जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल से कई संदिग्ध फोटो और वीडियो मिले हैं, जिन्हें डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इनसे पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
15 से 50 हजार रुपए तक वसूली का आरोप
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कथित अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए ₹15 हजार से ₹50 हजार तक की राशि ली जाती थी। छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी जांच जारी है।
दोनों सेंटरों के लाइसेंस निरस्त
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने बताया कि दोनों सोनोग्राफी सेंटरों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मशीनों से संबंधित दस्तावेज, रिकॉर्ड और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ी सामग्री भी जब्त की है।
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे 'गरिमा अभियान' के तहत कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!