शिकायत सही पाई जाने पर ठेकेदार के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर: आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा-1 के वार्ड-16 में 13 स्थानों पर किया जनसंवाद, दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कल विधानसभा-1 के वार्ड-16 का दौरा करते हुए 13 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य उसी तरह किए जा रहे हैं जिस तरह वैध कॉलोनी में होते हैं। बुनियादी सुविधाएं पाने का हक प्रत्येक नागरिक को है और लोगों को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।
आकाश ने जनसंवाद के दौरान विभिन्न स्थानों पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में काफी समस्याएं रही हैं। यह क्षेत्र गांवों से मिलकर बना है और यहां पर अवैध कॉलोनियां हैं। कॉलोनाइजर ने क्षेत्रवासियों को पूर्ण सुविधाएं नहीं दीं।
सरकार की भी नीति सिर्फ वैध कॉलोनियों का विकास करने की है, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रख सकते हैं, इसलिए हम इस क्षेत्र का हरसंभव विकास करने में लगे हुए हैं।
क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नर्मदा जल की व्यवस्था की जा रही है। गंदे पानी की समस्या को हल करते हुए ड्रेनेज लाइनें डाली जा रही हैं, इसलिए आने वाले समय में क्षेत्र सभी तरह की समस्याओं से मुक्त हो जाएगा।
ज्यादा पैसे लेने के बावजूद रसीद नहीं दी - क्षेत्रवासियों ने जब आकाश विजयवर्गीय से पेयजल कनेक्शन देने वाले ठेकेदार की शिकायत की और कहा कि ज्यादा पैसे लेने के बावजूद रसीद नहीं दी गई तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस संबंध में जांच की जाए और शिकायत सही पाए जाने पर ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज की जाए।
लोगों ने कहा कि नई पाइप लाइन डालने के बावजूद गंदा पानी आ रहा है तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बेक लाइन की गंदगी की शिकायत पर उन्होंने कहा कि महापौर की टास्क फोर्स क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए सभी बेक लाइन की जल्द सफाई करेगी।
वार्ड में घरों से कचरा संग्रहण के लिए 6 गाड़ियां मिली हैं, जो घर-घर से कचरा संग्रहित करेगी। विकास कार्यों को लेकर इसी सप्ताह बैठक की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने की रणनीति बनाई जाएगी।
नंदबाग के शासकीय स्कूल का किया दौरा- जनसंवाद के दौरान नंदबाग में बन रहे शासकीय मिडिल स्कूल का दौरा भी आकाश विजयवर्गीय ने किया। निरीक्षण करते हुए आकाश ने यह उच्च गुणवत्ता से निर्माण के ठेकेदार को निर्देश दिए। इस दौरान आकाश ने कहा कि नंदबाग के शासकीय स्कूल को प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर बनाएंगे।
जनसंवाद में लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
जनसंवाद कार्यक्रम के तहत रंजीत आनंद धाम, ई-सेक्टर, गली नंबर 7, ई-सेक्टर, गली नंबर 12, सेक्टर-डी, गली नंबर 9, सेक्टर-डी, गली नंबर 6, सेक्टर-ई, गली नंबर 5, सेक्टर-सी, गली नंबर 6, सेक्टर-बी, गली नंबर 14, सेक्टर-सी, गली नंबर 19, यादव पैलेस, सेक्टर-ए, गली नंबर 8, सेक्टर-ए, गली नंबर 4 में जनसंवाद किया और राखी नगर शासकीय विद्यालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
वार्ड में पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का कई स्थानों पर क्षेत्रवासियों से हार-फूल, ढोल एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद सोनाली मुकेश धारकर, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम, विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी एवं पुलिस दल मौजूद था।
संबंधित समाचार

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!