बन आयो छैला होरी को: आज रंगभरी एकादशी; देशभर में चरम पर पहुंची होली की खुमारी, आज से काशी में होली का शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

आज से गीले रंगों की शुरुआत, ब्रज से बुंदेलखंड तक छाया रंगों का उल्लास, राई नृत्य से बंधा समां
बरसाना के बाद नंदगांव में रंग के साथ बरसी लाठियां, आज मथुरा में फूलों की होली
भोले की नगरी काशी में आज भगवान विश्वनाथ का मां पार्वती संग निकलेगा डोला
अवध में शुरू हुई आध्यात्मिक होली, अयोध्या में दशरथ भवन से मुरारी मंदिर तक छाया रंग उल्लास
राजस्थान में खाटू श्याम फागुनी मेले में लाखों उमड़े, शेखावाटी में चंग-ढप महोत्सव
उत्तराखंड के बागेश्वर धाम में जुटे प्रदेशभर के हुरियारे, राजधानी दिल्ली के द्वारिका में होली की मची धूम
महाकाल राजा के आंगन में भी उड़ने लगे रंग, गोवर्धननाथजी की हवेली में आज गुलाल कुंड
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में होली की खुमारी न सिर्फ चढ़ गई, बल्कि अब चरम पर आ गई है। आए भी क्यों नहीं? आज रंगभरी एकादशी जो है। आज से अब अगले पांच दिन होली की मस्ती सब तरफ छाएगी। आज से ही गीले रंगों की शुरुआत होगी। देवालयों में पिचकारी से रंग उड़ने लगेंगे।
टेसू के फूलों व केसर के रंगों से प्रभु विग्रह रंग खेलेंगे। आज से ही काशी में होली का शुभारंभ होगा। आज ही के दिन मां उमा को ब्याहकर भगवान भोलेनाथ अपनी प्रिय काशी नगरी आए थे। उसी खुशी में आज से खुशियों के रंग से बाबा की वाराणसी सराबोर हो जाएगी।
अवध में भी रंग उल्लास शुरू हो गया है। अयोध्या में स्वयं हनुमानजी, हनुमानगढ़ी में होली का निमंत्रण लेकर पंचक्रोशी यात्रा पर निकल पड़े हैं। हनुमानजी की ध्वजा के साथ नागा साधुओं का जत्था इस यात्रा की अगुआई कर रहा है। यात्रा के दौरान पूरे पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के तमाम मठ-मंदिर व आश्रमों में प्रभु श्रीराम व माता जानकी के साथ साधु-संतों द्वारा होली खेली जाएगी।
अवध की इस आध्यात्मिक होली में रंगों से ज्यादा फूलों का इस्तेमाल हो रहा है। रामलला की नगरी अयोध्या की छटा रंग-बिरंगी हो गई है। दशरथ महल से मुरारी मंदिर तक रंग उल्लास छा गया है।
ब्रज में राधा-कृष्ण के अनुराग-प्रेम का होली उत्सव अब बरसाना की संकरी गलियों से निकलकर नंदगांव के चौक व नंद भवन तक पहुच गया है। नंदगांव की लट्ठमार होली में लाखों हुरियारों ने नंद भवन में जाकर होली खेली। चौक से शुरू हुई लठ्ठमार होली की मस्ती नंद महल के आंगन तक एक समान मची।
आज से मथुरा-वृंदावन-गोकुल में होली के रंग बिखरेंगे। वृंदावन में आज से बांके बिहारी मंदिर में होली की शुरुआत होगी। साथ ही आज साल में एक बार होने वाली रंग एकादशी परिक्रमा भी होगी। मथुरा में जन्मभूमि परिसर में दोपहर 2 बजे से रंग उत्सव का शुभारंभ होगा। दोपहर में यहां द्वारिकाधीश मंदिर में फागोत्सव होगा।
ब्रज से लेकर बुंदेलखंड तक होली की धूम मची हुई है। झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के किले की तलहटी में बुंदेली होली के रंग बिखरना शुरू हो गए हैं। बुंदेली राई नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ फाग गीत गूंज रहे हैं। आकर्षक बुंदेली परिधान व आभूषण में सजी-धजी नर्तकियों की राई नृत्य पर थिरकन देखते ही बन रही है।
राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध ‘लक्खी मेले' में लाखों हुरियारे इष्ट खाटू श्यामजी के दर्शन को उमड़े हुए हैं। शेखावाटी में चंग-ढप महोत्सव शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली भी रंग से अछूती नहीं है। द्वारिका के इस्कॉन मंदिर में होली की मस्ती में देश-विदेश के लोग रंगों की मस्ती में डूबे हुए हैं।
मध्य प्रदेश में भगोरिया पर्व की धूम के साथ महाकाल के आंगन में भी गुलाल के गुबार उड़ने लगे हैं। इंदौर के प्राचीन श्री गोवर्धननाथ मंदिर, हवेली में आज गुलाल कुंड उत्सव होगा। यहां आज से पांच दिवसीय भीगे रंगों की शुरुआत होगी। प्राचीन व्यंकटेश मंदिर छत्रीबाग में आधी रात तक फाग के गीत गूंजे।
आज शाम गेंदेश्वर महादेव मंदिर परदेशीपुरा में होली का उत्सव शुरू होगा। एरोड्रम रोड स्थित विद्याधाम मंदिर व महू नाका इलाके के रणजीत हनुमानजी मंदिर में भी रंगों की मस्ती छाएगी। छत्रीबाग के पिपलेश्वर हनुमानजी मंदिर में शाम से फाग उत्सव शुरू होगा।
रंग अब सतरंगी हो गए हैं। ब्रज मंडल से निकलकर ये समूचे हिंदुस्तान में छा गए हैं। सुदूर पहाड़ों के राज्य उत्तराखंड से लेकर अवध और राजस्थान के शेखावाटी से भोले की नगरी काशी तक रंग की मस्ती एक समान छा गई है। उत्तराखंड के बागेश्वर धाम में प्रदेशभर के हुरियारों का जुटना शुरू हो गया है, तो राजस्थान के खाटू में बाबा श्याम के सालाना लक्खी मेले में मीलों तक जनसैलाब उमड़ा हुआ है।
आज से काशी में बाबा की होली की शुरुआत हो जाएगी। बाबा विश्वनाथ की विश्व प्रसिद्ध मसाने की होली देखने देश-विदेश के भक्त वाराणसी में जमा हो गए हैं। अयोध्या में भी ‘होली खेले रघुवीरा अवध में...' की गूंज के साथ होली की धूम मच गई है। पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर होली निमंत्रण यात्रा लेकर नागा साधु निकल गए हैं।
बुंदेलखंड में राई नृत्य के रंग बिखरना शुरू हो गए तो झाबुआ में भगोरिया की मस्ती परवान पर है। देश की राजधानी दिल्ली में भी होली का सुरूर चढ़ गया है। चढ़े भी क्यों नहीं? आज रंगभरी एकादशी जो है। आज से कान्हा के हाथ में पिचकारी जो आ जाएगी। आज से देवालयों में गीले रंगों से होली की शुरुआत हो जाएगी। होली का छैला बनकर श्याम सुंदर बाल-ग्वाल की टोली संग राधेरानी व उनकी सखियों के संग होली खेलने अब नंद भवन से निकलकर चौक-चौबारे पर आ गए हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!