‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़: IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर शनिवार को इंदौर के IDA ग्राउंड में बड़ी संख्या में छात्र और युवा पहुंचे। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले ही मैदान में भीड़ काफी बढ़ गई और आयोजकों को प्रवेश व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
कार्यक्रम स्थल पर लगातार लोगों की एंट्री जारी रही। भीड़ बढ़ने के साथ रजिस्ट्रेशन और प्रवेश क्षेत्र में भी लोगों की संख्या बढ़ती गई। कई लोग एंट्री पास के लिए प्रयास करते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने अंदर जाने के लिए नेताओं और अन्य प्रभावशाली लोगों से मदद लेने की कोशिश की।
कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा किया था। वहीं प्रशासन को लगभग 15 हजार लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने 31 शर्तों के साथ अनुमति दी थी।
युवाओं में जबरदस्त उत्साह
राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का उत्साह देखने को मिला। मंच से बार-बार भीड़ को व्यवस्थित रहने और प्रवेश-निकास में सहयोग करने की अपील की जाती रही।
भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय के लिए सांस्कृतिक और लाइव म्यूजिक प्रस्तुतियों को भी रोकना पड़ा। आयोजन स्थल के भीतर मौजूद लोगों में से कुछ ने बाहर निकलने की कोशिश की, जबकि बाहर मौजूद लोग अंदर प्रवेश का इंतजार करते रहे।
लाइव म्यूजिक ने बढ़ाया माहौल
राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने से पहले कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इंदौर के रैपर लश्करी और उनकी टीम ने हिप-हॉप और रैप प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने संगीत पर जमकर उत्साह दिखाया।
हालांकि, भीड़ बढ़ने के साथ आयोजन स्थल की क्षमता और भीड़ प्रबंधन चुनौती बन गया। अंदर मौजूद लोगों को व्यवस्थित करने के लिए लगातार अपील की गई।
अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवा
‘छात्रों की गूंज’ में इंदौर के अलावा उज्जैन, देवास, भोपाल, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, शाजापुर और रतलाम सहित अन्य जिलों से भी युवाओं के पहुंचने की जानकारी सामने आई।
कार्यक्रम को कांग्रेस ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद के मंच के रूप में आयोजित किया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों को सीधे सवाल रखने का अवसर दिए जाने की बात कही गई है।
संबंधित समाचार

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!