बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता: नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

टिंबर मार्केट के विवादित कब्जे से लेकर घोटालों की फाइलों पर महकमा मौन
शिकायतें सही पाई गईं, सबूत भी मिले... आखिर कब होगी नगर निगम के दोषी कर्मचारियों और शातिर तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गुरुनानक टिंबर मार्केट मेन रोड पर स्थित 3000 वर्गफीट के बेशकीमती भूखंड के मालिकाना हक और नगर निगम अभिलेखों में खाता खोले जाने को लेकर खुलासे हुए हैं।
उपलब्ध रिकॉर्ड और दस्तावेजों के अनुसार यह 3000 स्क्वेयर फीट का भूखंड मूल रूप से गुरुनानक लैंड ऑनर एसोसिएशन के नाम पर दर्ज था, लेकिन नगर निगम के भ्रष्ट तंत्र, संलिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए साठगांठ की और बिना किसी वैध रजिस्ट्री या पुख्ता मालिकाना हक के दस्तावेजों के केवल कागजी आधारों पर इस बेशकीमती जमीन का खाता मनीष पटेल पिता विनोद लालजी भाई पटेल के नाम पर दर्ज कर दिया।
लेजर रिपोर्ट और दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से दर्ज आंकड़ों के अनुसार इस फर्जीवाड़े की प्रॉपर्टी आईडी 1000878583 तथा पुरानी प्रॉपर्टी आईडी 40322030900329 है, जो वार्ड-70 और जोन-2 के अंतर्गत आती है।
निगम के इन भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से हुए इस खेल का आलम यह है कि इस 3000 वर्गफीट जमीन पर वर्तमान में तीन दुकानें बनी हुई हैं, जो भूमि फर्नीशिंग और एस आर टिंबर एंड प्लायवुड कंपनी के नाम से संचालित हो रही हैं।
इन दुकानों से प्रतिमाह करीब सवा लाख रुपए का किराया वसूला जा रहा है, जो यह साबित करता है कि किस प्रकार नगर निगम के भीतर सक्रिय भ्रष्ट तंत्र ने कागजों में हेरफेर कर भूमाफियाओं को अवैध कब्जे और मुनाफे का खुला संरक्षण दे रखा है।
संपत्ति को निगम के आधिकारिक अभिलेखों में दोबारा दर्ज किया... इस पूरे फर्जीवाड़े के खुलासे की गहराई को समझने के लिए लाबरिया भेरू क्षेत्र से जुड़े एक अन्य पुराने मामले के बारे में जानना जरूरी है, जो इसी प्रशासनिक कार्यप्रणाली का खुलासा करता है।
पूर्व में राजेंद्र कौर पति महेंद्र सिंह गांधी की लगभग 3600 स्क्वेयर फीट संपत्ति को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया था। गांधी की ओर से की गई शिकायतों के मुताबिक उनके यहां किराएदार विनोद लालजी भाई पटेल और बाबूलाल लालजी भाई पटेल ने धोखाधड़ी का सहारा लिया।
इन्होंने अपनी स्वर्गीय मां वनीताबेन और भाई विनीत पटेल के नाम से नगर निगम के भ्रष्टकर्मियों के साथ साठगांठ की और बिना किसी वैध रजिस्ट्री के फर्जीवाड़े के दम पर 3600 स्क्वेयर फीट संपत्ति का खाता अपने नाम दर्ज करवा लिया था।
उस समय राजेंद्र कौर गांधी द्वारा नगर निगम कमिश्नर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद अपर आयुक्त आकाश सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। प्रशासनिक जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए तमाम आरोप सही पाए गए थे, जिसके उपरांत संबंधित 3600 स्क्वेयर फीट संपत्ति को नगर निगम के आधिकारिक अभिलेखों में दोबारा राजेंद्र कौर गांधी के नाम पर दर्ज किया गया था।
भ्रष्ट निगम कर्मियों और जालसाज भू-माफियाओं पर तत्काल कार्रवाई हो... अब टिंबर मार्केट प्रकरण में उसी शातिर विनोद लालजी भाई पटेल के बेटे मनीष पटेल का नाम सामने आने और लाबरिया भेरू मामले में विनोद लालजी भाई पटेल, बाबूलाल लालजी भाई पटेल, स्वर्गीय वनीताबेन तथा विनीत पटेल द्वारा रचे गए फर्जीवाड़े का खुलासा होने से निगम के अंदरूनी तंत्र की कार्यशैली पर सवाल और अधिक गंभीर हो गए हैं।
बिना वैध दस्तावेजों के फर्जी खाते संचालित करने वाले इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा अब शहर की सबसे बड़ी चर्चा बन चुका है। राजेंद्र कौर गांधी सहित शहर के जागरूक नागरिकों ने निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट निगम कर्मियों और जालसाज भू-माफियाओं पर तत्काल अनुशासनात्मक व सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!