कितना महंगा हो गया सोना: चांदी में आई इतने रुपयों की तेजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
सोना और चांदी की कीमतों में 19 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,151 बढ़कर ₹1.55 लाख हो गया है। वहीं, एक किलो चांदी ₹8,432 महंगी होकर ₹2.45 लाख पर पहुंच गई।
इस साल अब तक कितनी बढ़ी कीमत?
2026 में अब तक सोना ₹21,540 और चांदी ₹14,810 महंगी हो चुकी है। इसी दौरान 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख का ऑल टाइम हाई भी छुआ था। साल की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग क्यों?
ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और सुरक्षा पर भारी खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर लागत बढ़ती है, जिसका असर स्थानीय कीमतों पर पड़ता है।
खपत और खरीदारी की मात्रा
दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में करीब 40% तक खपत होती है। यहां ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं, जिससे उन्हें थोक छूट मिलती है और ग्राहकों को अपेक्षाकृत कम दाम मिल सकते हैं।
लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन होते हैं, जो स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर दरें तय करते हैं।
पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस रेट पर खरीदा है, यह भी कीमत को प्रभावित करता है। पुराने और कम रेट पर खरीदे गए स्टॉक वाले व्यापारी अपेक्षाकृत कम कीमत पर बिक्री कर सकते हैं।
सोना खरीदते समय रखें इन 2 बातों का ध्यान
1. हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का हॉलमार्क लगा सोना खरीदें। हॉलमार्क एक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) के रूप में होता है, जो सोने की शुद्धता (कैरेट) की पुष्टि करता है।
2. कीमत जरूर क्रॉस-चेक करें
खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का ताजा भाव कई स्रोतों से जांच लें, जैसे IBJA की आधिकारिक वेबसाइट। 24, 22 और 18 कैरेट के अनुसार दाम अलग-अलग होते हैं।
संबंधित समाचार

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए,120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!