शुक्ला ब्रदर्स की बस में अचानक कैसे लगी आग: अफरातफरी के माहौल में ब्रिज के नीचे लपटें निकलती आई नजर; फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में तेज रफ्तार और समय से पहले निकलने की होड़ एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पटेल ब्रिज के नीचे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने पहले बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी। वहीं कुछ लोगों के अनुसार बस में अचानक आग लग गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस कुछ ही देर में आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी
घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी और चालक समय पर आगे निकलने की कोशिश में लापरवाही से वाहन चला रहा था।
इसी दौरान आगे चल रहे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और बस कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। इसी बीच बस के अगले हिस्से से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।
बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि बनेश्वरी (शुक्ला ब्रदर्स से जुड़ी) ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 09 एफए 8820 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार संतोष पिता मलिक राव पंडाग्रे (23), निवासी कुशवाहा नगर, को पीछे से टक्कर मार दी।
संतोष किसी काम से कुशवाहा नगर से नौलखा की ओर जा रहा था। हादसे में उसे चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
टक्कर के बाद बस में भड़की आग
हादसे के कुछ ही मिनटों बाद बस के आग की लपटों में घिरने से स्थिति और गंभीर हो गई। बस से तेज लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
यात्रियों और राहगीरों ने खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। टक्कर के बाद बस के इंजन या वायरिंग हिस्से में खराबी आने से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है।
बस में कम यात्री थे सवार
बताया जा रहा है कि बस उज्जैन से यात्रियों को लेकर इंदौर लौटी थी। हादसे के समय बस में करीब 8 से 10 यात्री सवार थे। आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी बड़े जनहानि से बचाव हो सका।
यात्रियों ने बताया कि अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस के दस्तावेज, फिटनेस और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बस में आग सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन किया गया था या नहीं। हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार बसों और टाइमिंग के खेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आए दिन हो रहे ऐसे हादसे यह बताने के लिए काफी हैं कि जरा-सी लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!