खबर
Indore

होटल मैनेजर को पीटा: छह युवक-युवतियों पर केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 5:50 pm
शेयर करें:
होटल मैनेजर को पीटा

पुलिस ने तीन युवतियों सहित 5 को लिया हिरासत में, नोटिस पर छोड़ा, एक आरोपी फरार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में देर रात जमकर हंगामे और मारपीट का मामला सामने आया है। होटल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन युवतियों सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर नोटिस पर छोड़ दिया है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने सिर्फ होटल में मारपीट ही नहीं की, बल्कि मैनेजर को जबरन कार में बैठाकर ले गए, रास्ते में उसके साथ मारपीट कर मोबाइल और सिलक छीन ली।

जानकारी के अनुसार होटल द एप्पल ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत अमन ने कनाड़िया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 5 अगस्त की रात करीब 3.30 बजे बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में राजश्री चक्रवर्ती और हर्ष ठाकुर होटल पहुंचे। दोनों पहले भी होटल में बर्थडे पार्टी के लिए आ चुके थे, इसलिए वह उन्हें पहचानता था।

दोनों ने होटल पहुंचते ही अभिषेक के बारे में पूछा। जब उसने बताया कि अभिषेक करीब दो महीने पहले नौकरी छोड़ चुका है और उसे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनके साथ आए कान्हा चौधरी, कंचन, विलासराव और वंदना भी कार से उतरकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी मारपीट की।

शोर सुनकर होटल का एक अन्य कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचा, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए कि अभिषेक का पता लगाकर रखना, नहीं तो अगली बार जान से मार देंगे। मामले में अमन पिता माधू निर्वेल 22 निवासी होटल द एप्पल ट्री की शिकायत पर राजश्री चक्रवर्ती, कान्हा चौधरी, कंचन नरवरिया, हर्ष ठाकुर, विलास रावले, वंदना मालवीय के खिलाफ बीएनएस की धारा में केस दर्ज किया है।

कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव के मुताबिक शुरुआती जांच में फरियादी और आरोपियों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, बाद में नोटिस पर छोड़ दिया गया। एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पीड़ित पक्ष बोला- कार में अगवा कर पीटा, मोबाइल और सिलक ले गए... वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि होटल से मारपीट के बाद आरोपी अमन को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन और सिलक छीन ली गई। उसने यह पूरी जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन इसके बावजूद गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं।


संबंधित समाचार

किसने कहा
Top News

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

1 minute ago
दिनदहाड़े युवक की हत्या
Top News

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

7 minutes ago
पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान
Top News

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

18 minutes ago
युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

31 minutes ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल
Top News

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

about 1 hour ago
मोटर चालू करने के दौरान हादसा
Top News

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

about 1 hour ago
दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे
Top News

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

about 1 hour ago
रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 17 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 17 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 17 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 17 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 17 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 18 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 18 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 18 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 18 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 18 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!