भीषण सड़क हादसा: पुलिया से नीचे गिरी बाइक; तीन युवकों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिवनी मालवा।
हथनापुर स्थित कीर ढाबे के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिया के नीचे तीन युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
ग्रामीणों ने जब पुलिया के नीचे एक टू-व्हीलर और तीन युवकों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
तीनों सिवनी मालवा के निवासी थे
मृतकों की पहचान नितिन रैकवार (26), राहुल जाट (35) और राकेश गौर (35) के रूप में हुई है। तीनों सिवनी मालवा के निवासी थे। नितिन पुताई का काम करता था, राहुल खेती-बाड़ी से जुड़ा था, जबकि राकेश ऑटो चालक था।
पुलिया से गिरने की आशंका
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवक देर रात बाइक समेत करीब 8 फीट ऊंची पुलिया से नीचे गिर गए होंगे। पुलिया पर रेलिंग नहीं होने के कारण हादसे की संभावना बढ़ गई है।
थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि युवक नशे में थे या नहीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
संभलने का मौका तक नहीं मिला
सरपंच रामजीवन साध के अनुसार, घटनास्थल की स्थिति देखने से मामला दुर्घटना प्रतीत होता है। संभव है कि अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे नीचे जा गिरी हो, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
सिवनी मालवा पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!