खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर; 3 की मौत, 7 घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जनवरी 2026, 6:07 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, सुल्तानपुर।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रायबरेली से आजमगढ़ जा रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, एक पिकअप वाहन रायबरेली से 14 मजदूरों को लेकर आजमगढ़ जा रहा था। रास्ते में घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन MBCB से टकराकर पलट गया, जिससे मजदूर सड़क पर जा गिरे।

तीन मजदूरों की गई जान
हादसे में अजय कुमार, किसन पाल (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मृत अवस्था में लाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रजोली ने अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों का इलाज जारी
इस हादसे में घायल मजदूरों की पहचान अशोक, नरेश पासी, रामप्रसाद, विनोद, दिलीप, राजेश, राजू के रूम में हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दोस्तपुर अस्पताल से अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बचाव के दौरान हुआ दूसरा हादसा
हादसे के बाद जब पुलिस और प्रशासन बचाव कार्य में जुटा था, तभी घने कोहरे के कारण एक और दुर्घटना हो गई। सुल्तानपुर से बिहार जा रही मुर्गों से लदी पिकअप, जिसे चालक सलमान चला रहा था, पहले सेफ्टी कोन से टकराई और फिर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से जा भिड़ी।

इस दूसरी टक्कर में पिकअप चालक सलमान भी घायल हो गया, जिसे पहले दोस्तपुर अस्पताल और फिर अकबरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस का बयान
दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।

संबंधित समाचार

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

2 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

12 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

23 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

29 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

35 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 21 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!