भीषण सड़क हादसा: पिता के साथ लौट रही छात्रा को कार ने रौंदा; तीन की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पिछोर।
एक भीषण सड़क हादसे में परीक्षा का रोल नंबर लेकर लौट रही 11वीं कक्षा की छात्रा, उसके पिता और एक कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोल नंबर लेकर लौट रही थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़रा मजरा निधानपुर निवासी प्रियंका लोधी कक्षा 11वीं की छात्रा थी। उसकी परीक्षाएं आने वाली थीं। वह 26 फरवरी को अपने पिता रहम सिंह लोधी के साथ बाइक से कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पिछोर रोल नंबर लेने आई थी।
कार ने बाइक को टक्कर मार दी
रोल नंबर लेने के बाद पिता-पुत्री बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वे श्रीनगर गांव के मंदिर के पास पहुंचे, तभी नया चौराहा की ओर से आ रही एक कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
खेत में पलटी कार, तीन की मौत
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और कई पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार रहम सिंह लोधी, उनकी बेटी प्रियंका लोधी और कार चालक राहुल लोधी निवासी तिंधारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को तत्काल पिछोर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्कूटी सवार बाल-बाल बचा
हादसे के दौरान कार की चपेट में ग्राम राखौरा निवासी रामअवतार लोधी भी आ गया, जो स्कूटी से जा रहा था। कार की टक्कर से उसकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह दूर जा गिरा, जिससे कुछ देर के लिए बेहोश हो गया।
उसे भी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद होश आने पर उसे छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!