भीषण सड़क हादसा: यात्री बस नदी में गिरी; 6 महिलाओं सहित 18 की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नेपाल।
सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस हाईवे से फिसलकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। नेपाली मीडिया के अनुसार, इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
18 लोगों की मौत
आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के मुताबिक, रेस्क्यू अभियान के दौरान पहले 17 शव बरामद किए गए थे। बाद में एक और यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों की संख्या 18 हो गई।
मृतकों में 12 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल
मृतकों में 12 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी हैं, हालांकि उनके देश और पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
रात 1:30 बजे हुआ हादसा
हादसा सोमवार रात करीब 1:30 बजे धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग इलाके में हुआ। बस (Ga 1 Kha 1421) पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी कारणवश चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी।
बस में सवार थे 44 यात्री
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे। इनमें से 26 यात्रियों को जीवित बचा लिया गया है। घायलों को रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को काठमांडू रेफर किया गया है।
आधी रात में चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसा आधी रात को होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है और मृतकों व घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!