भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
रीवा–सीधी नेशनल हाईवे पर गेरूई गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और यात्रियों से भरे ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर पलट गया।
मौके पर ही दो की मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए रीवा के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पेट्रोल पंप के पास टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो रीवा से गुढ़ की ओर जा रहा था, जबकि स्कॉर्पियो सीधी की दिशा से रीवा आ रही थी। गेरूई गांव के पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हुई, जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
स्कॉर्पियो चालक फरार
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस की जांच में स्कॉर्पियो के अंदर से डंडे और चाकू जैसे संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वाहन में ये वस्तुएं क्यों रखी गई थीं और चालक की पहचान क्या है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही गुढ़ और गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!