भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत; दो ने मौके पर तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
शहर में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नागदा-महिदपुर रोड पर रुपेटा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम
हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। तीनों शवों का पोस्टमार्टम आज नागदा में किया जाएगा।
बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत
पुलिस के अनुसार बाइकों के बीच सीधी भिड़ंत हुई। सूचना मिलते ही मंडी और बिरलाग्राम थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पेमेंट लेने जा रहे थे
मृतकों में देपालपुर निवासी जैनुल आबेदीन शामिल हैं, जो इंजीनियरिंग कार्य के साथ-साथ अलमारी और सोफे बनाने का काम करते थे। वे अपने कर्मचारी अनवर के साथ पेमेंट लेने के लिए महिदपुर रोड जा रहे थे।
दसरी बाइक पर सवार राहुल गुर्जर, जो पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी थे और मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे, भी हादसे का शिकार हो गए।
सिर में गंभीर चोट बनी मौत की वजह
पुलिस ने बताया कि जैनुल और राहुल के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं अनवर अस्पताल पहुंचने तक जीवित था, लेकिन प्राथमिक उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
आरक्षक प्रमोद गोलावत ने राहुल के पिता को फोन पर हादसे की सूचना दी, जिन्होंने मंगलवार सुबह तक नागदा पहुंचने की बात कही है। जैनुल और अनवर के परिजन देपालपुर से नागदा पहुंच चुके हैं।
छह महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार जैनुल की करीब छह महीने पहले ही शादी हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एएसआई सुनील परमार ने परिजनों से संपर्क कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के आने के बाद सरकारी अस्पताल में तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!