हनीट्रैप गिरोह का खुलासा: 3 महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार; ब्लैकमेल कर मांग रहे थे 2.50 लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सनावद।
पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए व्यक्ति को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ढाई लाख रुपए वसूली की योजना बनाई थी और इस सिलसिले में पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक, 6 फरवरी को ग्राम सताजना निवासी फरियादी ने थाना सनावद में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को एक महिला, जिसने अपना नाम सपना बताया, बार-बार फोन कर उसे पद्मावती कॉलोनी, सनावद स्थित अपने घर बुला रही थी।
ब्लैकमेल कर मांगे पैसे
फरियादी के मुताबिक, जब वह महिला के घर गया और आपसी सहमति से संबंध बना रहा था, तभी कमरे में दो पुरुष और एक अन्य महिला आ गए। महिला ने खुद को वैजन्ती बताया।
आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की धमकी देते हुए, वीडियो वायरल करने, जान से मारने और झूठे बलात्कार प्रकरण दर्ज कराने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए की मांग की। डर के मारे फरियादी ने उन्हें पहले ही 10 हजार दे दिए।
गिरोह के सभी सदस्य गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने फरियादी द्वारा बताए गए घर में दबिश दी।
वहां वैजन्ती को महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथी दो महिलाओं और पुरुषों समीर और सावन के साथ मिलकर अपराध करने की बात स्वीकार की।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फरियादी को ब्लैकमेल करने के लिए, लिए गए 10 हजार रुपए और वीडियो को भी जब्त कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सनावद में प्रकरण दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!