हनीमून हत्याकांड: जमानत को पुलिस देगी चुनौती; अधिकारी बोले-तकनीकी त्रुटि से केस कमजोर नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय पुलिस अब उच्च अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इदाशिशा नोंगरांग ने कहा है कि जांच पूरी तरह मजबूत है और एक तकनीकी त्रुटि के आधार पर मामले की निष्पक्षता या अभियोजन पक्ष की मजबूती पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।
अदालत में पुलिस अपना पक्ष मजबूती से रखेगी
डीजीपी नोंगरांग ने स्पष्ट किया कि पुलिस जमानत आदेश को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और आरोपी के खिलाफ मामला मजबूत है। उनके मुताबिक अदालत में पुलिस अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।
जांच में क्या हुई थी तकनीकी चूक?
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान एक दस्तावेज में कानूनी धारा का उल्लेख गलत हो गया था। हालांकि ट्रांजिट रिमांड और अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं में सही कानूनी प्रावधानों का पालन किया गया था। डीजीपी ने कहा कि यह त्रुटि केवल दस्तावेजी स्तर तक सीमित थी और इसका जांच की मूल प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
'छोटी गलती को पूरे केस से न जोड़ें'
डीजीपी ने जांच अधिकारियों का बचाव करते हुए कहा कि यह मामला कई आरोपियों, विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं और राज्यों के बीच समन्वय से जुड़ा हुआ है। ऐसे जटिल मामलों में कभी-कभी तकनीकी चूक हो सकती है, लेकिन इससे पूरे मामले की विश्वसनीयता प्रभावित नहीं होती।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और पुलिस को अपने साक्ष्यों पर पूरा भरोसा है।
जमानत की शर्तें सख्त
अदालत ने सोनम रघुवंशी को कुछ सख्त शर्तों के साथ जमानत दी है। जमानत की शर्तों के अनुसार सोनम बिना अदालत की अनुमति के शिलांग के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकेगी। उसे जांच और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करना होगा। 50 हजार रुपए का निजी मुचलका जमा करना होगा। दो जमानतदार प्रस्तुत करने होंगे।
50 हजार रुपए का बॉन्ड जमा किया"
इन्हीं शर्तों के तहत सोनम ने 50 हजार रुपए का बॉन्ड जमा किया। उसके पिता देवी सिंह रघुवंशी और एक स्थानीय होटल संचालक ने जमानतदार के रूप में दस्तावेज प्रस्तुत किए।
ट्रायल में देरी भी बनी अहम वजह
पुलिस ने प्रारंभिक चालान समय पर पेश कर दिया था, लेकिन बाद में पूरक चालान दाखिल किए गए। इसके चलते ट्रायल की प्रक्रिया धीमी पड़ गई। अब तक करीब 90 प्रस्तावित गवाहों में से केवल चार गवाहों के बयान ही दर्ज हो सके हैं। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रायल में हुई देरी और संवैधानिक प्रक्रियाओं से जुड़े सवाल भी जमानत मिलने की प्रमुख वजहों में शामिल रहे।
पिता के बदले तेवर चर्चा में
मामले की शुरुआत में जब सोनम का नाम सामने आया था, तब उसके पिता देवी सिंह रघुवंशी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि ' हमारे लिए सोनम मर चुकी है।' लेकिन अब वही पिता शिलांग पहुंचकर उसकी जमानत की प्रक्रिया में शामिल हुए और मुचलके की औपचारिकताएं पूरी कराईं। इस घटनाक्रम ने मामले को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
पुलिस को अब भी केस पर भरोसा
मेघालय पुलिस का कहना है कि जमानत मिलने का अर्थ आरोपों से मुक्ति नहीं है। जांच एजेंसी के पास मौजूद साक्ष्य और परिस्थितिजन्य प्रमाण अदालत में प्रस्तुत किए जाएंगे। पुलिस का दावा है कि तकनीकी आधार पर मिली राहत से अभियोजन पक्ष का मामला कमजोर नहीं हुआ है और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सच्चाई सामने आएगी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!