खबर
Top News

हिस्ट्रीशीटर ड्रग्स तस्कर अज्जू फिर गिरफ्त में आया: एनडीपीएस के दो मामलों में था फरार; कोर्ट में पेश होने पहुंचा तो हीरा नगर पुलिस ने धरदबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 3:26 pm
शेयर करें:
हिस्ट्रीशीटर ड्रग्स तस्कर अज्जू फिर गिरफ्त में आया

पुलिस की छह दबिश के बाद भी नहीं आया हाथ, एक बार दूसरी मंजिल से कूदकर भागा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर तस्कर अजय उर्फ अज्जू यादव को हीरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में फरार अजय की तलाश में पुलिस छह बार उसके ठिकानों पर दबिश दे चुकी थी।

एक बार तो वह पुलिस को देख दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गया था। अब कोर्ट में पेश होने पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के इतनी बार दबिश मारने के कारण आरोपी उसके एनकाउंटर के डर के चलते कोर्ट में पेश होने पहुंचा, जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी रूबीना मिजबानी के मुताबिक आरोपी के संभावित ठिकानों पर छह बार दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार चकमा देकर फरार हो गया। एक कार्रवाई के दौरान तो पुलिस टीम को देखकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भाग निकला था। लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के आधार पर आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भागीरथपुरा निवासी अजय उर्फ अज्जू यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम, मारपीट, धमकी सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है और पूर्व में पकड़े गए कई पैडलरों ने भी पूछताछ में उसी से ब्राउन शुगर खरीदने की बात स्वीकार की थी।

परिवार का भी है आपराधिक रिकॉर्ड... आरोपी के परिवार का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके भाई ओमप्रकाश उर्फ छोटू उर्फ साहिल यादव के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

पूर्व में क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसके विरुद्ध पिट्स के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस अब आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विजय नगर व लसूड़िया के पबों में करता था सप्लाई... खुलासा फर्स्ट को जानकारी मिली है कि तस्कर अजय उर्फ अज्जू शहर के विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र स्थित पब-बार में बड़े लेवल पर ब्राउन शुगर, एमडी सहित अन्य मादक पदार्थ पैडलरों के माध्यम से खपा रहा था।

दोनों थाना क्षेत्र में पकड़े गए कई पैडलर पूछताछ में अजय उर्फ अज्जू का नाम उगल चुके हैं। वह शहर के पॉश इलाकों में भी अपनी पैठ जमा चुका था।

भाजपा नेता के पुत्र को देता था अवैध मादक पदार्थ
उल्लेखनीय है बाणगंगा थाने की भागीरथपुरा चौकी के प्रभारी कमल किशोर ने पिछले साल ब्राउन शुगर के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पैडलर से लेकर मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई थी। कार्रवाई की शुरुआत देव सेंगर की गिरफ्तारी से हुई थी, जिसके पास से 9.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी।

पूछताछ में सामने आया था कि उसे यह नशीला पदार्थ भाजपा नेता पुत्र अमित उर्फ कुबेर योगी उपलब्ध कराता था, जो छोटे-छोटे पैकेट बनाकर आगे सप्लाई करता था। बाद में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और पूछताछ के आधार पर पुलिस अजय उर्फ अज्जू तक पहुंची थी।

जांच में सामने आया था कि कुबेर ब्राउन शुगर अजय से खरीदता था। अजय ने यह भी स्वीकार किया था कि वह मादक पदार्थ राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाकर इंदौर में अलग-अलग पैडलरों और सप्लायरों को उपलब्ध कराता था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने ड्रग नेटवर्क की कई महत्वपूर्ण कड़ियां जोड़ी थीं।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

1 minute ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

11 minutes ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

14 minutes ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

27 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

40 minutes ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

41 minutes ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

about 1 hour ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

about 1 hour ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

about 1 hour ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

about 1 hour ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 2 hours ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 4 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!