हिस्ट्रीशीटर की मौत का खुलासा: पत्नी ही निकली हत्यारी; गुनाह छिपाने वाले दो धराएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले के सुरजनी क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तस्कर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की एसआईटी की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
सुनियोजित हत्या निकली
जिस घटना को शुरुआत में दम घुटने से हुई दुर्घटना बताया जा रहा था, वह दरअसल एक पूर्व नियोजित हत्या निकली। पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी पत्नी अभी फरार बताई जा रही है।
दम घुटने की कहानी निकली झूठी
मामला 18 फरवरी 2026 का है, जब मृतक के पिता याकूब खान ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा पुलिस के डर से पलंग की पेटी में छिप गया था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
इस सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी को झूठा साबित कर दिया। डॉक्टरों के पैनल द्वारा की गई वीडियोग्राफी युक्त जांच में सामने आया कि वाहिद की मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई थी।
एसआईटी जांच में खुली साजिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि हत्या मृतक की पत्नी द्वारा की गई थी।
वारदात के बाद सबूत मिटाने और घटना को हादसा दिखाने में दो अन्य युवकों ने उसकी मदद की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जानबूझकर “दम घुटने” की झूठी कहानी गढ़कर जांच को भटकाने की कोशिश की।
हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सह-आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, मुख्य आरोपी पत्नी की तलाश जारी है, जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है।
पुलिस का कहना
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मजबूत वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे षड्यंत्र की कड़ियां और स्पष्ट होंगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!