खबर
Top News

हिंदू युवती को शादी का झांसा: ब्लैकमेलिंग कर... दुष्कर्म; इंस्टाग्राम पर सलमान खान बना अजय यादव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जनवरी 2026, 2:57 pm
शेयर करें:

बजरंगियों ने जमकर खातिरदारी कर सौंपा पुलिस को

पूछताछ में खुलासा पहले से तीन बच्चों का बाप है सलमान खान

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हिंदू लड़कियों, युवतियों और महिलाओं को लव जिहाद में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कल फिर एक महिला से शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, धर्म परिवर्तन का दबाव और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में तिलकनगर पुलिस ने एक जिहादी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

आरोपी सलमान खान ने पहले तो अपनी पहचान छिपाकर अजय यादव बनकर हिंदू महिला से दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर जाल में फंसाकर उसका शोषण करता रहा। खास बात यह है कि पीड़िता ने बजरंग दल की शरण ली थी, जिसके बाद बजरंगियों ने जिहादी को जमकर सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने सलमान खान उर्फ अजय यादव पिता इसरार खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी से करीब 5–6 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी।

आरोपी ने खुद को हिंदू अजय यादव बताकर दोस्ती की और लगातार बातचीत के बाद शादी का वादा किया। महिला पहले से पति से अलग रह रही थी और आरोपी ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए उसे और उसके बच्चों को अपनाने का भरोसा दिलाया।

कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाई थी। वह न केवल दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है, बल्कि शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

निजी तस्वीरें वायरल करने धमकी दी
सच्चाई सामने आने पर महिला ने दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी सलमान खान ने कथित तौर पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। कुछ समय पहले आरोपी ने धमकियों के जरिए महिला को दोबारा मिलने पर मजबूर किया और एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद वह लगातार मिलने और पैसे की मांग करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके खातों से लाखों रुपए की बड़ी रकम भी खर्च कर दी। वहीं जिहादी द्वारा मिल रही लगातार धमकियों और दबाव से वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। अंततः परिजन और परिचितों के सहयोग से उसने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे हुआ खुलासा
पीड़िता के मुताबिक करीबन तीन साल पहले सलमान मुझे सोनीपत (हरियाणा) घुमाने के लिए लेकर गया था। तभी उसके मोबाइल पर रोशनी खान नाम से एक लड़की का फोन बार-बार आ रहा था। पीड़िता ने उससे पूछा कि यह लड़की कौन है जो तुम्हें बार-बार फोन लगा रही है तो मुझसे झूठ बोला कि इस लड़की का रिश्ता मेरे लिए आ रहा है, मुझसे शादी करने के लिए पीछे पड़ी है।

यह बात बोलकर सलमान ने मेरी बात टाल दी, उसके बाद पीड़िता ने जिहादी के बारे में पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि अजय यादव हिंदू नहीं, बल्कि जिहादी सलमान खान है, जो कि पहले से शादीशुदा होने के साथ तीन बच्चों का बाप भी है। इसके बाद पीड़िता ने उससे दूरी बना ली।

लव जिहाद पाप है, बजरंग दल हमारा बाप है…बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिहादी सलमान खान की खातिरदारी कर दी। इस दौरान वह बोलता नजर आया कि लव जिहाद पाप है, बजरंग दल हमारा बाप है… इसके बाद बजरंगी उसकी खातिरदारी करते हुए थाने ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने चेतावनी दी है कि यदि कोई लव जिहादी अब किसी हिंदू युवती को परेशान करता पाया गया तो बजरंग दल कठोर कार्रवाई करेगा।

टेली परफॉर्मेंस बना ‘लव जिहाद’ का अड्डा
महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ धर्म परिवर्तन का दबाव पुलिस ने दर्ज किया केस
शहर के नामी कॉल सेंटर टेली परफॉर्मेंस से एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला कर्मचारी ने मुस्लिम जिहादी सहकर्मी पर छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद अब्दुस सलाम निवासी हबीब कॉलोनी खजराना के खिलाफ छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में केस किया है। पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह करीब 5 वर्षों से टेली परफॉर्मेंस में कार्यरत थी।

वहीं मोहम्मद अब्दुस सलाम एमओ के पद पर काम करता था। पीड़िता के अनुसार नवंबर 2025 से आरोपी ने उस पर बुरी नीयत रखना शुरू कर दिया था। आरोपी बार-बार दोस्ती बढ़ाने और अपने अनुसार चलने का दबाव बनाता था।

वह कहता था कि अगर मेरी बात मान ली जाए फ्यूचर सेट कर दूंगा। महिला ने कई बार उसे समझाया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मुस्लिम धर्म अपना लो हर सुविधा मिलेगी- आरोपी कथित तौर पर कहता था कि वह अकेली है और मुस्लिम धर्म अपनाने पर उसे हर तरह की सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। जब महिला ने इस दबाव का विरोध किया तो आरोपी ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।

हालात से तंग आकर महिला ने दिसंबर 2025 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया, लेकिन नोटिस पीरियड के चलते उसे कार्यालय जाना पड़ रहा था। इस दौरान भी आरोपी लगातार घूरना, पीछा करना और डराने जैसी हरकतें करता रहा।

7 जनवरी को रात करीब 11.30 बजे जब वह ऑफिस के नीचे खड़ी थी, तभी आरोपी वहां आया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

3 minutes ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

11 minutes ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

11 minutes ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

25 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

30 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

36 minutes ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 1 hour ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 2 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!