शुभम होस्टल में पकड़ाया हाई-प्रोफाइल जुए का अड्डा: 5.05 लाख नकद सहित 26 मोबाइल और 6 बाइक जब्त; 23 जुआरियों व होस्टल संचालक पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं पुलिस ने क्षेत्र में इंग्लैंड कॉलोनी स्थित योगिता टेंट हाउस के पास संचालित शुभम होस्टल में रविवार शाम दबिश देकर हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे का खुलासा करते हुए 5 लाख 5 हजार रुपए, ताश की गड्डियां, 26 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिलें जब्त की। मामले में 23 जुआरियों को गिरफ्तार कर होस्टल संचालक के खिलाफ भी जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी राजकुमार यादव के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि शुभम होस्टल के एक हॉलनुमा कमरे में अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर तत्काल होस्टल में दबिश देकर कमरे खुलवाए तो अंदर बड़ी संख्या में लोग ताशपत्ते का जुआ खेलते मिले।
मौके से भोला पिता मायाराम कौचले (24) निवासी चोइथराम मंडी अमर पैलेस, हरिओम पिता शिवराम जादौन (45) निवासी ऋषि पैलेस, समाधान पिता उकुडु झुमडे (43) निवासी मालवीय नगर, राकेश पिता जीवन झाकरे (35) निवासी अमर पैलेस, रितेश पिता बाबूलाल राठौर (30) निवासी देव गुराड़िया, पवन पिता शंकरलाल पवार (30) निवासी अमर पैलेस कॉलोनी, राजेश पिता धन्नूलाल नरवरिया (45) निवासी न्यू गोवर्धन पैलेस, सुनील पिता रमेशचंद्र राठौर (41) निवासी भोलेनाथ कॉलोनी कालानी नगर, सुनील पिता जगदीश राठौर (29) निवासी अहिरखेड़ी द्वारकापुरी, अनिल पिता ज्ञानसिंह राठौर (32) निवासी कुशवाहजी का बगीचा, विक्रम पिता देवीसिंह राठौर (25) निवासी लालाराम नगर गीता भवन, भरत पिता श्याम नाथ (33) निवासी अहिरखेड़ी द्वारकापुरी, रमेश पिता दरयावसिंह यादव (60) निवासी जूनी इंदौर, मुकेश पिता शंकर राठौर (30) निवासी 114, कंचन विहार देवास नाका, श्याम पिता रमेश सुनाने (34) निवासी कुशवाहजी का बगीचा, भरत पिता भागिया राठौर (32) निवासी कुशवाहजी का बगीचा, श्यामलाल पिता सुंदरलाल (40) निवासी 37, मायापुरी खजराना, मुकेश पिता रामलाल कौशल (51) निवासी राम मंदिर के सामने मूसाखेड़ी, कपिल पिता खुशाल यादव (37) निवासी अहिरखेड़ी द्वारकापुरी, राकेश पिता मांगीलाल पवार (40) निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी द्वारकापुरी, हिम्मत सिंह पिता बांक सिंह (46) निवासी त्रिवेणी नगर तीन इमली और उमेश पिता मदन तंवर (19) निवासी राहुल गांधी नगर भंवरकुआं को पकड़ा।
संचालक की भी थी सहमति
जांच में सामने आया कि होस्टल संचालक गुरदीप सिंह पिता हरजिंदरसिंह चावला (41) निवासी खातीवाला टैंक की जानकारी में ही जुआ संचालित हो रहा था। पुलिस ने उसके सहित सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही जब्त मोबाइल और वाहनों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!