खबर
Top News

गैस लाइन ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट सख्त: एसडीएम के शपथपत्र पर उठे सवाल; भुगतान के दावे का मांगा जवाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 3:25 pm
शेयर करें:
गैस लाइन ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर क्षेत्र के वार्ड-31 में गैस पाइपलाइन के ऊपर बोरिंग के दौरान हुए विस्फोट के मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने प्रशासन से जवाब मांगा है। हादसे में चार लोग झुलस गए थे।

गंभीर रूप से घायल झिनी झाला का अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसका खर्च 15 लाख रुपए से अधिक पहुंचने की बात कोर्ट में कही गई।

मुफ्त इलाज कराने की मांग की थी
मामले में अधिवक्ता रितेश इनानी ने जनहित याचिका दायर कर सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि अस्पताल के बिल का भुगतान नहीं होने के बावजूद एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर ने कोर्ट में शपथपत्र देकर भुगतान होने की जानकारी दी।

अस्पताल भेज रहा भुगतान के लिए पत्र
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि झिनी झाला का अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन इलाज के खर्च के भुगतान को लेकर लगातार पत्र भेज रहा है।

दावा किया गया कि सुनवाई तक 15 लाख रुपए से अधिक के बिल में कोई भुगतान नहीं हुआ, जबकि प्रशासन की ओर से कोर्ट में दाखिल शपथपत्र में भुगतान किए जाने की बात कही गई है।

SDM के शपथपत्र पर उठे सवाल
एसडीएम घनश्याम धनगर की ओर से दाखिल शपथपत्र में कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार झिनी झाला के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है और अस्पताल का शुल्क चुका दिया गया है।

शपथपत्र में यह भी कहा गया कि मरीज या उसके परिवार द्वारा इलाज पर किए गए खर्च की जांच के बाद राशि वापस कर दी गई है।

इसके अलावा कोई भुगतान बाकी होने पर संबंधित दस्तावेज पेश किए जाने के बाद उसका भुगतान भी किया जाएगा। याचिकाकर्ता की ओर से इन दावों पर आपत्ति जताई गई।

हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान भुगतान की स्थिति को लेकर सवाल किए। शासकीय अधिवक्ता से भी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया।

सुनवाई के दौरान स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त तय की है। याचिकाकर्ता रितेश इनानी के मुताबिक, कोर्ट ने एसडीएम घनश्याम धनगर को स्वयं उपस्थित होने के लिए कहा है।

अन्य घायलों के इलाज के खर्च का भी मुद्दा उठा
सुनवाई में अन्य घायलों की स्थिति का मुद्दा भी उठाया गया। कोर्ट को बताया गया कि कुछ पीड़ितों को ड्रेसिंग और अन्य उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ रहा है और उन्हें इसका भुगतान स्वयं करना पड़ रहा है। इसके साथ ही घायलों को मुआवजा दिए जाने के मुद्दे पर भी बहस हुई।

पार्षद बालमुकुंद सोनी से भी मांगा जवाब
मामले में वार्ड-31 के भाजपा पार्षद बालमुकुंद सोनी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। नगर निगम की रिपोर्ट में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

वहीं कोर्ट में बताया गया कि सोनी घटना के लिए नगर निगम के इंजीनियरों और अधिकारियों की जिम्मेदारी होने का आरोप लगा रहे हैं।

हाईकोर्ट ने इस पर सोनी से भी जवाब मांगा है। उनके अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 1 hour ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 1 hour ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 1 hour ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 1 hour ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 1 hour ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 1 hour ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 1 hour ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 1 hour ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 1 hour ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 2 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 2 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 2 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 2 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 2 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 2 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 2 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 2 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!