हेलीकॉप्टर की कराई इमरजेंसी लैंडिंग: डिप्टी सीएम थे सवार; हवा में उड़ते वक्त निकलने लगा धुआं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद एहतियातन उसे अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।
लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उन्हें वहां बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। हेलीकॉप्टर ने ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी थी।
उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी
उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई। पहले कॉकपिट का डिस्प्ले बंद हो गया और कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुआं भरने लगा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
ATC से संपर्क कर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुरक्षा इंतजामों के बीच हेलीकॉप्टर को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
सुरक्षित निकाले गए डिप्टी सीएम
हेलीकॉप्टर के उतरते ही सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने उसे घेर लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड से अमौसी एयरपोर्ट की हवाई दूरी करीब 11 से 12 किलोमीटर है। फिलहाल तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!