खबर
Top News

भारी बारिश से पहाड़ों पर आफत: पांच जिलों में स्कूलों की छुट्टी; लैंडस्लाइड से 103 सड़कें बंद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 1:21 am
शेयर करें:
भारी बारिश से पहाड़ों पर आफत

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने के कारण कई प्रमुख और ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। राज्य के 10 जिलों में 103 सड़कें बंद बताई जा रही हैं। मौसम के हालात को देखते हुए देहरादून, रुद्रप्रयाग समेत पांच जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट है।

चमोली में पहाड़ से लगातार गिर रहे पत्थर
चमोली में निजमुला मोटर मार्ग पर काली चट्टान के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। कई स्थानों पर यातायात बाधित है।

रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। लगातार मलबा गिरने से यहां खतरा बना हुआ है।

टिहरी में एनएच-707 ए पर वाहनों की कतार
टिहरी के धनोल्टी क्षेत्र में केम्पटी-नैनबाग मार्ग (एनएच-707 ए) पर मलबा और बड़े बोल्डर आने से यातायात बंद हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर केम्पटी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। एनएच विभाग की टीम के साथ सड़क से मलबा और बोल्डर हटाकर मार्ग खोलने का काम शुरू किया गया।

देहरादून-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और कुछ स्थानों पर बेहद तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर समेत अन्य इलाकों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील पहाड़ी मार्गों और नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतने को कहा है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 4 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 4 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 4 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 5 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 5 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 5 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 5 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 5 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 5 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 5 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 5 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 5 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 5 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 5 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 5 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 6 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 6 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 6 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!