पत्नी को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले लगा लिया: माता की आराधना करने वाला ही बना घर की लक्ष्मी का दुश्मन; 2 दिसंबर 2024 को हुई थी शादी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस व्यक्ति को समाज माता का उपासक और धर्म का मार्गदर्शक मानता है, वही यदि अपने घर की लक्ष्मी का दुश्मन बन जाए तो यह केवल एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक सवाल है। सात फेरे लेकर जिसे जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया उसी पत्नी को बोझ समझकर मानसिक और शारीरिक यातनाओं के दलदल में धकेल दिया गया।
घर की चारदीवारी में पत्नी को लगातार अपमान, तिरस्कार और प्रताड़ना झेलनी पड़ी। हालात इतने भयावह हो गए कि अंततः पीड़िता ने मौत को ही अपनी मुक्ति समझ लिया। यह घटना न केवल एक महिला की असमय मौत का मामला है, बल्कि उस दोहरे चरित्र को भी उजागर करती है, जिसमें धर्म का चोला पहनकर घर में अधर्म का खेल खेला जाता है।
मामले ने शहर में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या केवल पूजा-पाठ और धार्मिक दिखावा किसी को निर्दोष बना देता है? या फिर ऐसे लोगों के चेहरे से नकाब उतरना अब जरूरी हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि धर्म के नाम पर होने वाले पाखंड और घरेलू अत्याचारों के खिलाफ अब चुप्पी तोड़ना ही होगा।
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि राहुल यादव विजय नगर के कालिका मंदिर में पुजारी है। विजय नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता तमन्ना यादव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच ने पति की भूमिका को कठघरे में खड़ा कर दिया है। महज 21 वर्ष की तमन्ना की शादी 2 दिसंबर 2024 को पुजारी राहुल यादव से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की तानाशाही और लगातार मानसिक प्रताड़ना ने उसकी जिंदगी छीन ली।
बहन को फोन लगाकर बताई थी प्रताड़ना की बात: जांच में सामने आया कि तमन्ना अपनी मौसी की बेटी जिया की शादी में शामिल होने के लिए पिछले चार माह से तैयारियां कर रही थी। योजना के अनुसार 17 नवंबर 2025 को पहले टीकमगढ़ और फिर वहां से कोटा (राजस्थान) जाना था, लेकिन पति राहुल यादव ने अपने पिता के नाम को लेकर एकतरफा फैसला सुनाते हुए टीकमगढ़ जाने से मना कर दिया और सीधे 21 नवंबर 2025 को कोटा भेजने का दबाव बनाया।
इस फैसले का तमन्ना ने विरोध किया, जिसके बाद नवंबर की शुरुआत से ही पति-पत्नी के बीच नियमित विवाद शुरू हो गए। मायके पक्ष के अनुसार पुजारी राहुल यादव ने अपनी जिद और तानाशाही रवैये से तमन्ना को उसके सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते निभाने से रोका और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
जांच में यह भी सामने आया कि 6 मार्च 2025 को तमन्ना ने अपनी बहन नम्रता को फोन कर बताया था कि ससुराल में उसे अत्यधिक परेशान किया जा रहा है और यदि उसे कुछ दिनों के लिए मायके नहीं ले जाया गया तो वह जहर खा लेगी। इस शिकायत के बाद ससुराल पक्ष के साथ बैठक भी हुई, जिसमें तमन्ना से लिखवाया कि यदि वह कुछ करती है या कोई शिकायत करती है तो उसकी जिम्मेदारी उसी की होगी।
पति ने तानाशाही निर्णय थोपे: 14 नवंबर 2025 को तमन्ना ने घर में ही चूहा मार दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति पुजारी राहुल यादव उसे विवेक मेमोरियल अस्पताल, देवास नाका, इंदौर लेकर पहुंचा, जहां 15 नवंबर 2025 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मायके पक्ष के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने साफ तौर पर माना कि यदि तमन्ना को उसकी इच्छा के अनुसार टीकमगढ़ जाने दिया जाता और पति द्वारा उस पर तानाशाही निर्णय नहीं थोपे जाते तो वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाती।
पुलिस जांच में दहेज की मांग के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं, लेकिन पति द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरणा मानते हुए आरोपी पुजारी राहुल यादव पिता कैलाश चंद्र यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 बीएनएस-2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में दोषी मानकर उसे जेल भेज दिया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!