32 कैंचियों से एकसाथ हेयरकट: कितने विश्व रिकॉर्ड बनाए; किस शहर के बार्बर का कमाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
अलखधाम नगर निवासी आदित्य देवड़ा ने एक साथ 28 से 32 कैंचियों से हेयरकट करने की अनोखी तकनीक से तीन अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि के बाद उन्हें देश-विदेश में पहचान मिली है।
सोशल मीडिया पर चीन का वीडियो देखा था
आदित्य ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर चीन के एक हेयर स्टाइलिस्ट का वीडियो देखा था, जिसमें वह एक साथ कई कैंचियों से हेयरकट कर रहा था। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने इस तकनीक को सीखने का निर्णय लिया। करीब पांच वर्षों के लगातार अभ्यास और प्रयोग के बाद उन्होंने इसमें महारत हासिल की।
2022 से शुरू हुआ रिकॉर्ड का सफर
सोशल मीडिया पर मिले एक चैलेंज के बाद आदित्य ने 28 कैंचियों से एक साथ हेयरकट कर कीर्तिमान बनाया। वर्ष 2022 में उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। वर्ष 2024 में उन्होंने 30 और फिर 32 कैंचियों से हेयरकट कर नया रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी उनका नाम शामिल किया गया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान
कजाखस्तान में आयोजित एशियाई ग्लोबल चैंपियनशिप 2024 में आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2025 में लंदन में आयोजित वर्ल्ड कप में उन्होंने 150 देशों के प्रतिभागियों के बीच हिस्सा लिया।
समय और कमाई दोनों बढ़े
आदित्य के अनुसार, पहले एक कैंची से हेयरकट करने में 15 से 20 मिनट लगते थे और शुल्क 70 रुपए था। अब वह 32 कैंचियों से 4 से 5 मिनट में हेयरकट कर रहे हैं और इसके लिए 450 रुपए तक शुल्क लेते हैं। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार सहित कई राज्यों से लोग उनके सैलून में हेयरकट कराने पहुंच रहे हैं।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!