शादी समारोह में गूंजी गोली: कांग्रेस नेता के कार्यक्रम में वारदात; चार भाइयों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

भाजयुमो उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक शादी समारोह में उस समय दहशत फैल गई, जब भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष अर्जुन कौशल पर कथित तौर पर जानलेवा फायरिंग हुई। घटना हरसोला फाटा के श्रद्धा मैरिज गार्डन की है, जहां कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष दिनेश करोसिया के बेटे का विवाह समारोह चल रहा था। समारोह में दोनों दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच हुई इस वारदात ने राजनीतिक माहौल को भी गर्म कर दिया है।
पीड़ित अर्जुन कौशल निवासी हाट मैदान महू ने पुलिस को बताया वह अपने परिजन के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे थे। गार्डन के गेट पर कार रोककर परिवार को उतार ही रहे थे कि पीछे से एक कार में सवार सूरज पंडित, संदीप पंडित, पप्पू पंडित और अंतू पंडित ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। आरोप है कि चारों ने गालीगलौज करते हुए कार हटाने को कहा। अर्जुन ने उन्हें समझाया कि परिजन को उतारकर तुरंत गाड़ी हटा देंगे, लेकिन आरोपी विवाद करने लगे।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने मारपीट की और सूरज पंडित ने अवैध कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली अर्जुन के कान के पास से गुजर गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। फायरिंग की आवाज सुनते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
महिलाएं और बच्चे घबराकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। इसी बीच आरोपी फरार हो गए। महू पुलिस ने अर्जुन कौशल की शिकायत पर आरोपी चारों भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा- कानून व्यवस्था की विफलता
इधर, घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। भाजपा नेताओं ने इस घटना को कानून व्यवस्था की विफलता बताते हुए आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा- घटना को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं, पुलिस निष्पक्ष जांच करे।
दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। शादी जैसे पारिवारिक आयोजन में चली गोली ने शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सवाल उठ रहा है कि क्या सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है? फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि माहौल शांत रहे। घटना ने महू की सियासत में हलचल मचा दी है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!