शहर में सरकारी बेरियेट्रिक व मेटाबोलिक क्लिनिक शुरू: मोटापे का इलाज अब आयुष्मान योजना में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर तीसरा-चौथा व्यक्ति इस बीमारी से ग्रस्त है। मोटापा एक ऐसा रोग है जो अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां मोटापे से ही पनपती हैं। उपचार भी महंगा है। उपचार में 3-4 लाख रुपए खर्च आता है, जिसका बोझ मध्यवर्गीय परिवार के लिए भी कठिन है। समय रहते मोटापे का उपचार किया जाना चाहिए।
यह बात संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कल प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय एमवायएच के बेरियेट्रिक एवं मेटाबॉलिक क्लिनिक के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा सही खान-पान का अभाव और बदलती जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले शहरों तक ही सीमित थी, अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ती जा रही है।
असाध्य बीमारियों के भी उपचार हो रहा - उन्होंने कहा कि एमवाय अस्पताल सेवा के क्षेत्र में अच्छे कार्य कर रहा है। यहां असाध्य बीमारियों के भी उपचार हो रहा है। इस चिकित्सालय में मेडिकल के क्षेत्र में नई-नई रिचर्स के साथ अनुसंधान के कार्य और नवाचार के कार्य भी किए जा रहे हैं।
ऐसे अच्छे कार्यों के लिए यहां के डॉक्टर एवं विशेषज्ञ साधुवाद के पात्र हैं। अब सर्जरी विभाग में मोटापे की समस्या का न केवल बेहतर उपचार होगा, बल्कि यह संदेश देश में भी फैलेगा। अच्छी बात यह है आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क इलाज होगा, जिसका लाभ गरीब एवं कमजोर वर्ग के नागरिक भी उठा सकेंगे। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने क्लिनिक पर मोटापे से ग्रस्त मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद भी किया।
मोटापे से होने वाली बीमारियां और उनके दुष्प्रभाव बताए- महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा सर्जरी विभाग में मोटापे का उपचार बहुत पहले से किया जा रहा है। अब तेजी से होगा।
डॉ. सुदाम खाड़े ने सर्जरी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार माथुर और ओटी असिस्टेंट डॉ. रवींद्र पाटीदार सहित डॉ. सुनील बांठिया, डॉ. वल्लभ मूंदड़ा का सम्मान किया। डॉ. ब्रजेश लाहोटी, अंकुर माहेश्वरी, पूनम माथुर, डॉ. अशोक लड्ड सहित बड़ी संख्या मरीज व परिजन उपस्थित थे।
ऑपरेशन के बाद 35 किलोग्राम वजन कम हुआ
मोटापे से ग्रस्त रही महिला सुषमा भिलवारे ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व मेरा वजन 103 किलोग्राम था। एमवाय अस्पताल में डॉ. घनघोरिया से संपर्क करने के बाद मेरा उपचार प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत हुआ। आज मेरा वजन मात्र 70 किलोग्राम है और मुझे कई बीमारियों से भी मुक्ति मिल गई।
इंदौर के खजराना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि मैं पिछले कई वर्षों से मोटापा, बीपी, हाईपरटेंशन, थायराइड, जोड़ों के दर्द आदि बीमारियों से ग्रस्त थी। मेरा वजन 120 किलोग्राम था, पिछले दिनों एमवाय के सर्जरी विभाग में चिकित्सकों को दिखाया। परामर्श के बाद डॉ. घनघोरिया और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। अब मेरा वजन 97 किलोग्राम है और मुझे बड़ी राहत है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!