गुंडों का चंदन नगर पुलिस को चैलेंज: नवागत टीआई की सख्ती को नहीं पहचान पाए ये छपरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पॉकेट गवाह से लोगों पर फर्जी केस लादने वाले चंदन नगर थाने के पूर्व और विवादित टीआई इंद्रमणि पटेल के कार्यकाल में गुंडे-बदमाशों के हौंसले बुलंद थे। ये सभी जानते हैं। अपनी सख्त छवि के लिए जाने, जाने वाले नवागत टीआई तिलक कारोले ने आते ही न केवल क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद बनाया बल्कि गुंडे बदमाशों की जमकर परेड भी ली।
नतीजा ये कि जहां इस थाने में पूर्व में रोजाना चार से पांच केस दर्ज होते थे। ये आंकड़ा गिरकर इक्का-दुक्का हो गया है। बावजूद इसके कुछ टुचपुंजिये नशेड़ी गुंडों ने बंद पड़ी राजनगर पुलिस चौकी पर पथराव कर टीआई की सख्ती को हल्के में लेते हुए उन्हें चैलेंज कर डाला है। इसका वीडियो भी खुलासा फर्स्ट के हाथ लगा है। देखना होगा कि टीआई इन छपरीबाज गुंडों को क्या सबक सिखाते हैं।
चंदन नगर थाना क्षेत्र आए दिन होने वाले अपराधों के लिए जाना जाता है। साम्प्रदायिक झगड़ों के लिए संवेदनशील इस थाना क्षेत्र में कई शेडो एरिया भी हैं। करीब ढाई महीने पहले खुलासा फर्स्ट ने राजनगर पुलिस चौकी (सहायता केंद्र) से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक के द्वारा बदमाशों द्वारा बेखौफ होकर सरे राह की गई मारपीट की खबर मय सबूत प्रकाशित की थी।
अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू भी चलाए थे।
हालांकि पीड़ित पक्ष थाने नहीं पहुंचा था। इसके चलते तात्कालीन टीआई इंद्रमणि पटेल ने मामले में स्व:विवेक से खुद संज्ञान तक नहीं लिया था। हालांकि इसके बाद खुद पर गंभीर एक मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गाज गिरी और उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया। इसके बाद आजाद नगर थाने के प्रभारी रहे और अपनी सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले टीआई तिलक काराले को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने चंदन नगर थाने की कमान सौंपी थी।
नतीजा ये हुआ कि टीआई कारोले ने आते ही सबसे पहले क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया। संवेदनशील इस थाना क्षेत्र की नब्ज पर हाथ रखते हुए सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों की खबर लेना शुरू कर दी। बावजूद इसके इस मर्तबा खुलासा फर्स्ट के हाथ फिर एक वीडियो हाथ लगा है, जिसमें कुछ गुंडों ने सीधे टीआई तिलक कारोले को चैलेंज कर डाला है।
ये वीडियो राजनगर पुलिस चौकी (सहायता केंद्र) के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में 21 फरवरी की रात उस समय कैद हुआ जब दो बाइक से आए चार छपरीबाज गुंडे यहां उत्पात मचाने लगे। नशे में धुत्त नजर आ रहे चारों गुंडे पहले सरेआम गालियां देने लगे। इनमें से एक छपरीबाज तो आपा ही खो बैठा और सड़क पर पड़ी फर्श उठाकर सहायता केंद्र के काउंटर पर दे मारी।
इस दौरान वह जोर-जोर से सार्वजनिक रूप से न केवल पुलिसकर्मियों को गालियां देता रहा, बल्कि रहवासियों को ललकारता भी रहा। उसने ईंट उठाकर भी चौकी के अंदर फेंकी। करीब पांच मिनट तक हंगामा करने के बाद बदमाश वहां से चले गए। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
अब नहीं बैठते हैं पुलिसकर्मी
रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र चंदन नगर थाने से थोड़ी दूर स्थित होने के साथ घनी आबादी वाला है। यहां कई मर्तबा ऐसे विवाद हुए जिसने चंदन नगर पुलिस को हिलाकर रख दिया। नतीजा ये हुआ कि रहवासियों की मांग के चलते तत्काल मदद के लिए यहां पुलिस चौकी (सहायता केंद्र) बनाया गया।
शुरुआत में इसमें रोजाना दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती थी। इसके चलते क्षेत्र में शांति रहने लगी, लेकिन समय के साथ पुलिसकर्मियों ने यहां बैठना कम कर दिया। पहले हफ्ते, पंद्रह दिनों में भी पुलिसकर्मी नजर आ जाते थे, लेकिन अब बिल्कुल भी नजर नहीं आते। नवागत टीआई तिलक कारोले ने क्षेत्र में जनसंवाद भी किया।
बाइक से आए और राजनगर पुलिस सहायता केंद्र पर किया पथराव
बदमाश चिन्हित, करेंगे सख्त कार्रवाई
वीडियो मेरे संज्ञान में आया था। मैंने क्षेत्र में जनसंवाद कर रहवासियों को सख्त कार्रवाई का विश्वास दिलाया है। बदमाशों को चिन्हित कर लिया है। दो चंदन नगर क्षेत्र के तो दो दूसरे थाना क्षेत्र के हैं। जल्द ही उन्हें दबोचकर सबक सिखाया जाएगा। - तिलक कारोले (टीआई, चंदन नगर)
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!