चाकू अड़ाकर सोने की चेन लूटी: बाइक सवारों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
शहर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदातों को अंजाम दिया। भंवरकुआं इलाके में तीन बदमाशों ने पहले बाइक में लात मारकर युवक को सड़क पर गिराया और फिर चाकू की नोक पर उसके गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन लूट ली। वहीं पलासिया क्षेत्र में महिला के गले से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया।
बाइक में लात मारी, सड़क पर गिराया और चाकू अड़ा दिया
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक श्रीयंत्र नगर, खंडवा नाका निवासी किशोर पटेल मीणा 24 अगस्त की रात करीब 9:40 बजे बाइक से राजीव गांधी सर्विस रोड से जा रहे थे। शुभ कारज गार्डन के कॉर्नर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में लात मार दी।
अचानक संतुलन बिगड़ने से किशोर सड़क पर गिर गए। इसके बाद एक आरोपी अजय ने चाकू अड़ा दिया। इसी दौरान उसके दोनों साथियों ने किशोर के गले से करीब ढाई तोले की पुरानी सोने की चेन खींच ली। वारदात के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।
पुलिस के डर से भागे तो खुद ही गिर पड़े
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने अजय निवासी महादेव नगर समेत उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक भागने के दौरान आरोपी गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य लूट और आपराधिक घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
पलासिया में क्लीनिक कर्मचारी का मंगलसूत्र झपटा
दूसरी वारदात पलासिया इलाके में हुई। साकेत नगर निवासी प्रेमबाई ठाकुर (40) ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वह पत्रकार चौराहे स्थित एक क्लीनिक में सफाई कर रही थीं।
इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आरोपी बाइक से फरार हो गया।
पलासिया पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!