बच्ची से दो साल तक दुष्कर्म: रिश्तेदार को तीन बार उम्रकैद ; कोर्ट ने पांच लाख मुआवजे का दिया आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 10 वर्षीय बच्ची से लगातार दो साल तक दुष्कर्म करने के मामले में उसके सगे फूफा को दोषी ठहराते हुए तीन अलग-अलग धाराओं में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रुपये प्रतिकर देने का भी आदेश दिया है।
माता-पिता की मौत के बाद बुआ-फूफा के साथ रह रही थी बच्ची
विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला के अनुसार, मामला भोपाल के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2022 में एसओएस संस्था की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि माता-पिता और दादी के निधन के बाद बच्ची अपने बुआ-फूफा के साथ रहने लगी थी।
कोरोना काल में शुरू हुआ यौन शोषण
अभियोजन के अनुसार, कोरोना काल में जब स्कूल बंद थे और बुआ काम पर चली जाती थीं, तब आरोपी ने बच्ची का यौन शोषण करना शुरू किया।
आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने और घर से निकाल देने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। इसी डर के कारण बच्ची लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी।
सहेली को बताया दर्द, फिर खुला मामला
लगातार शोषण के कारण बच्ची को शारीरिक तकलीफ होने लगी। इसके बाद उसने अपनी एक सहेली को पूरी बात बताई। सहेली के कहने पर बच्ची ने बुआ को भी जानकारी दी। बाद में एसओएस संस्था की कार्यकर्ता के सामने उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
विशेष पॉक्सो न्यायालय की न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन अलग-अलग धाराओं में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अदालत ने यह भी आदेश दिया कि पीड़िता को 5 लाख रुपये का प्रतिकर दिया जाए, ताकि उसके पुनर्वास और शिक्षा में सहायता मिल सके। वर्तमान में पीड़िता एसओएस संस्था के संरक्षण में रहकर पढ़ाई कर रही है।
संबंधित समाचार

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!