खबर
Top News

गैस रिसाव से मचा हड़कंप: कबाड़ी के लालच से इलाके में अफरा-तफरी; अमोनिया गैस से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में हुई दिक्कत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 फ़रवरी 2026, 1:52 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रावजी बाजार थाना क्षेत्र में कल रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोगों को अचानक आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने के साथ ही जी मचलाने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को भी बुलाया।

इस दौरान पता चला कि इलाके में मौजूद एक कबाड़ी की दुकान पर रखे सिलेंडर से किसी गैस का रिसाव हो रहा है और उसी की वजह से इलाके के रहवासियों को यह तकलीफें हो रही हैं। पुलिस ने उस कबाड़ी को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दमकल विभाग द्वारा रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ी की दुकान से उस सिलेंडर को भी बरामद कर लिया, जिसमें से गैस रिसाव हो रहा था। प्रशासन ने बताया कि वह अमोनिया गैस का सिलेंडर है और उसे काटने के दौरान उससे गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने उस रिसाव को रोकने की कोशिशें शुरू कर दीं। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि यह गैस जहरीली नहीं है, लेकिन इसकी वजह से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

पुलिस लोगों से बोली- घबराने की जरूरत नहीं- इंदौर के एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि एक कबाड़ी किसी फैक्ट्री से एक सिलेंडर खरीदकर ले आया था और उसे काट रहा था, इसी दौरान उसमें से अचानक इस गैस का रिसाव होने लगा और धीरे-धीरे पूरे इलाके में गैस फैल गई।

जिसकी वजह से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिस जगह पर रिसाव हुआ वहां भीड़ के रूप में खड़े लोगों से पुलिस ने हटने की अपील की, साथ ही उन्हें यह भी बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रशासन बोला- गैस जहरीली नहीं- उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम यहां पहुंची और उसने ही दमकल विभाग को भी सूचना दी। दमकल कर्मियों ने सिलेंडर में जिस जगह से गैस का रिसाव हो रहा था उस नॉब को टाइट करते हुए गैस रिसाव को रोकने की कोशिश की।

हालांकि सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन द्वारा पानी के जरिए उसके असर को कम करने के प्रयास किए गए।

पुलिस ने कबाड़ी को हिरासत में लिया- पुलिस ने बताया कि शहजाद नाम के जिस व्यक्ति की गलती से यह पूरी घटना हुई है, उसे अभिरक्षा में ले लिया गया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

भरी गैस टंकी को काटने पर फैली गैस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबाड़ दुकान संचालक शहजाद उर्फ शहजाद चाचा ने उक्त सिलेंडर मछली बाजार क्षेत्र के राजा चोपड़ा से खरीदा था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर भरी हुई थी, जिसकी जानकारी होने के बावजूद उसे काटने का जोखिम उठाया गया। जैसे ही शहजाद ने आरा मशीन से सिलेंडर की टंकी काटना शुरू किया, अंदर भरी गैस तेज दबाव के साथ बाहर निकलने लगी और कुछ ही सेकंड में हवा में फैल गई।

घटना की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी बड़े हादसे की आशंका में परिजनों को फोन कर बाहर निकलने की सलाह दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित कराया और लोगों को दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी।

संबंधित समाचार

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

4 minutes ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

11 minutes ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

13 minutes ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

15 minutes ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

23 minutes ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

24 minutes ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

35 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

40 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 1 hour ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!