खबर
Top News

गैस गीजर बना मौत का कारण: बाथरूम में नहाते समय दो युवकों की गई जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 9:55 pm
शेयर करें:
गैस गीजर बना मौत का कारण

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गैस गीजर से जुड़ी दो खतरनाक घटनाएं सामने आई हैं। बीते एक महीने में दो अलग-अलग मामलों में बंद बाथरूम में नहाते समय दो स्वस्थ युवकों की मौत हो गई। शुरुआत में दोनों मामलों को हार्ट अटैक माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत की असली वजह उजागर कर दी।

मौत कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के जहर से हुई थी
इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग में हुए पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि दोनों युवकों की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के ज़हर से हुई थी, जो गैस गीजर से निकलती है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. बीके सिंह और डॉ. अंकित पी. जैन के अनुसार, मृतकों की उम्र लगभग 20 साल थी और उन्हें किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी।

कैसे बनती है जानलेवा गैस?
डॉक्टरों के मुताबिक, जब बाथरूम जैसी छोटी और बंद जगह में गैस गीजर चलता है, तो वहां ऑक्सीजन की मात्रा तेजी से घटती है। इस स्थिति में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस बनने लगती है। यह गैस बेहद खतरनाक होती है, क्योंकि इसकी कोई गंध नहीं होती। यह दिखाई नहीं देती।

सांस फूलने जैसा कोई चेतावनी संकेत नहीं मिलता
पीड़ित को सिर्फ हल्का सिर भारी लग सकता है और वह अचानक बेहोश हो जाता है। कुछ ही मिनटों में यह गैस फेफड़ों के ज़रिए खून में मिलकर जान ले लेती है।

पोस्टमार्टम में मिले चौंकाने वाले संकेत
डॉक्टरों ने दोनों शवों में पिंक हाइपोस्टेसिस पाया, जिसमें शरीर के हिस्सों का रंग हल्का गुलाबी हो जाता है। यह कार्बन मोनोऑक्साइड ज़हर का स्पष्ट संकेत है। यह गैस हीमोग्लोबिन को ऑक्सीजन ले जाने से रोक देती है, जिससे शरीर अंदर ही अंदर दम घुटने लगता है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इंदौर में यह पहला मामला नहीं है। करीब छह महीने पहले भी एक 24 वर्षीय युवती की मौत इसी वजह से हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि वेंटिलेशन की कमी और जागरूकता का अभाव इन हादसों की सबसे बड़ी वजह है।

इन सावधानियों से बचाई जा सकती है जान
गैस गीजर को बालकनी या खुली जगह में ही लगवाएं
बाथरूम के अंदर गीजर न लगवाएं
नहाते समय खिड़की या वेंटिलेटर खुला रखें
केवल ISI मार्क वाले सर्टिफाइड गीजर का इस्तेमाल करें
गीजर और पाइप की नियमित सर्विस और जांच करवाते रहें

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 10 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 10 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 10 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 10 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 10 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 10 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 10 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 10 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 10 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 11 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 11 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 11 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 11 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 11 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 11 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 11 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 11 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 11 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!