कैमरा देखते ही भड़के गांजा तस्कर: डंडों से हमला, कैमरा-मोबाइल तोड़े, जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के अवैध कारोबार का खुलासा करने पहुंची एक मीडिया टीम पर गांजा तस्करों ने हमला बोल दिया। नशे का काला कारोबार कैमरे में कैद होने लगा तो बदमाशों का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने रिपोर्टिग टीम पर गालियां देते हुए डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, एक का चश्मा टूट गया, जबकि कैमरा और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। गांधी नगर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर पुलिस के अनुसार फरियादी विनोद चौहान अपने साथियों हीरालाल विश्वकर्मा और भैरूलाल खेर के साथ गांधी नगर क्षेत्र के नया बसेरा पहुंचे थे। आरोप है वहां रशीदा की मां गांजा बेचने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान रशीदा, गफ्फार और उनके अन्य साथी पहुंच गए। कैमरा देखकर भड़क उठे और गाली-गलौज कर हमला कर दिया।
एफआईआर के अनुसार गफ्फार ने लकड़ी के डंडे से हीरालाल विश्वकर्मा पर हमला कर पीठ, हाथ और पैरों में चोट पहुंचाई। भैरूलाल खेर का चश्मा टूट गया, जबकि मोबाइल और कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया गया। आरोपियों ने फरियादी पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने रशीदा, उसकी मां, गफ्फार और अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और नशे के कारोबार से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।
कैफे की आड़ में चल रहा था अंग्रेजी शराब का धंधा
इंदौर, राऊ पुलिस ने कैफे की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब बेचने का खुलासा कर सिलिकॉन सिटी स्थित बिहार कट्टा कैफे के संचालक गोलू राय को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की करीब 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कैफे की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें बेचने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
गोलू राय से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने में जुटी है अवैध शराब किस सप्लायर से मंगाता था, कितने समय से कारोबार चला रहा था। उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!